‘खान सर ने भाई की हत्या करवाई…’, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप, नेपाल में मिला था शव

Bihar Coaching Dispute: शिक्षक रोशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. अपनी भाई की मौत को लेकर उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह हत्‍या फैजल खान यानी कि खान सर ने ही कराई है.
खान सर, प्र‍िंस यादव और रोशन आनंद

खान सर, प्र‍िंस यादव और रोशन आनंद

Faizal Khan Controversy: बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुआ कोचिंग विवाद अब नया मोड़ लेता जा रहा है. शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव बीते दिन नेपाल के एक होटल में मिला था. इसके बाद जेल में बंद रोशन यादव को जमानत मिल गई है. जेल से बाहर निकलते ही रोशन ने अपने की मौत का आरोप खान सर पर लगाया है.

रौशन आनंद ने कहा कि खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर एस प्रसाद ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है. मैं बाहर था तो क्यों उसकी हत्या नहीं हुई. मेरे जेल में जाते ही उसकी साजिश के तहत उसे मरवाया गया है. कोई और नहीं खान सर ने ही मेरे भाई की हत्या कराई है.

उन्‍होंने कहा कि फैजल खान बहुत झूठ बोलता है. पहले कह रहा था गोली हमने चलाई. वीडियो सामने आया कि उसने ही गोली चलवाई जेल से निकलने के बाद वो सीधे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा के लिए रवाना हो गए. इस आरोप से पहले खान सर ने एक वीड‍ियो डालकर पूरे मामले में किसी तीसरे के शामिल होने का आरोप लगाया था.

तेज प्रताप यादव ने भी खान सर पर लगाए आरोप

पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है. तेज प्रताप ने प्र‍िंस यादव की मौत के पीछे खान सर यानी कि फैजल खान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्‍होंने कहा कि खान सर ने ही प्रिंस की हत्या कराई है.

नेपाल की होटल में मिला था शव

रविवार को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव लाश मिली थी, प्रिंस की आंख पर चोट के निशान थे. इसके बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. प्रिंस के साथियों ने कुछ अलग कहा है. जबकि प्रिंस के भाई ने सीधे खान सर पर आरोप लगाए हैं. प्रिंस कोचिंग पर हुई फायरिंग मामले में  फरार चल रहा था.  

प्रिंस की मौत पर क्या बोले खान सर?

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर फैजल खान उर्फ खान सर ने अपना एक भावुक वीडियो मैसेज जारी कर दुख जताया है. उन्होंने सफाई दी कि उसको किसी ने नहीं मारा। वो हम लोगों का करीबी दोस्त था, हम लोग क्यों करेंगे ऐसा. किसी अन्य ने भी उसको नहीं मारा, वो पहले से बीमार था.

ये भी पढ़ें:12 दिनों बाद जेल से बाहर आएंगे रौशन आनंद, भाई की मौत के बाद मिली जमानत, फायरिंग मामले में बनाए गए थे आरोपी

ज़रूर पढ़ें