देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और रूट
पीएम मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
PM Modi flags off service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है, जो जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी. इस दौरान पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गवर्नर प्रो. असीम घोष भी मौजूद रहे. यहां जानें हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी.
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद हरियाणा के जींद से सोनीपत तक चलेगी. इस ट्रेन में 10 कोच होंगे, जो 14 स्टेशनों से होकर गुजरेगी. स्पीड की बात करें, तो इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 75 किमी. प्रति घंटे है. यानी इस रूट के 89 किमी. का सफर 2 घंटे में तय होगा. ट्रेन की जितनी खासियत है, उस हिसाब से किराया बहुत कम माना जा रहा है. जींद से सोनीपत तक का किराया मात्र 5 रुपए से 25 रुपए के बीच है.
#WATCH | Jind, Haryana: Prime Minister Narendra Modi flags off the country's first hydrogen-powered train from Jind to Sonipat
— ANI (@ANI) July 17, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/kMQv2nBhOZ
भारत में पहली बार चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन
इस ट्रेन में 8 यात्री कोच हैं और दो पावर कार हैं. जिसमें एक पावर कार आगे और दूसरी पीछे लगी है. ट्रेन को अत्याधुनिक सुविधाओं के लेस रखा गया है. इसमें ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम लगाया गया है, ताकि आग लगने की स्थिति में आसानी से निपटा जा सके. ट्रेन में 26 सेंसर लगाए गए हैं, जो गर्मी, आग और हाइड्रोजन गैस के रिसाव का तुरंत पता लगा लेते हैं. इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाती. इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं.
ये भी पढ़ेंः ISRO के 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, गगनयान मिशन के बीच सरकार ने बदले नियम