ग्रेटर नोएडा में किसान चौक से लेकर सेक्टर 51 तक बनेंगे 5 मेट्रो स्टेशन, रेलवे से मिली हरी झंडी, हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

Noida News: ग्रेटर नोए़डा में अब मेट्रो रूट सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 किसान चौक तक जाएगा. इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.
Greater Noida West Metro

ग्रेटर नोएडा में मेट्रो के 5 स्टेशनों को रेलवे से मिली हरी झंडी

Greater Noida West Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने मेट्रो रूट के लिए अपनी हरी झंडी दिखा दी है. यानी अब मेट्रो रूट सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 किसान चौक तक जाएगा. इसके अलावा भविष्य में ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का रूट नमो भारत कॉरिडोर के रैपिड रेल रूट से भविष्य में कनेक्ट करने का प्लान तैयार किया गया है.

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी ने बताया, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का रूट सेक्टर 51 से होते हुए सेक्टर 4 किसान चौक तक जाएगा. अभी सिर्फ 5 स्टेशनों को हरी झंडी मिली है. जबकि पहले से ही 11 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर प्रस्ताव लौटा दिया गया था.

कितने किलोमीटर का होगा रूट?

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट 7.5 किलोमीटर का होगा. इसमें सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 122, 123 और सेक्टर 4 किसान चौक के पास स्टेशन बनाया जाएगा. नमो भारत कॉरिडोर को भी यह मेट्रो लाइन गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक जोड़ेगी. जिसकी वजह से इस रूट से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवाजाही तेज और आसान होगी.

ये भी पढ़ेंः ‘सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर’, संजय राउत का बड़ा दावा, क्या शिवसेना में फिर होगा दो फाड़

ब्लू लाइन से कनेक्ट होगी मेट्रो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का विस्तार करने के लिए इसे ब्लू लाइन से कनेक्ट किया जाएगा. यह रूट कनेक्ट होने के बाद ग्रेटर नोएडा की दिल्ली, नोएडा से मेट्रो कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी. जिसका सीधा फायदा ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस, आनंद विहार, द्वारका जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें