कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में महा चिंतन, देश भर में महंगाई के खिलाफ सड़क पर जंग छेड़ेगी पार्टी

बैठक में बताया गया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. आम जनता इससे बुरी तरह परेशान है, लेकिन सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. महंगाई की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
A major meeting of Congress leaders in New Delhi.

नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक.

INC Meeting: नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की अहम बैठक में देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के साथ – साथ एक मजबूत विपक्ष की भूमिका को निभाने पर मंथन किया गया. बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में भाग लेने वालों ने आर्थिक संकट को लेकर गहरी चिंता जताई और सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए.

बैठक में बताया गया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. आम जनता इससे बुरी तरह परेशान है, लेकिन सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. महंगाई की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सड़क पर उतरेंगे’

बेरोजगारी देश में चरम पर पहुंच चुकी है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो चुका है. लाखों छोटे उद्योग बंद हो गए हैं, जिससे रोजगार के अवसर लगभग समाप्त हो चुके हैं. युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है. नौकरियों की भारी कमी के कारण युवाओं में निराशा फैल गई है.

छात्रों की स्थिति और भी चिंताजनक बताई गई. NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों ने पूरे छात्र समुदाय को झकझोर दिया है. बैठक में कहा गया कि सरकार इन मुद्दों पर कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रही है. बैठक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग अब देश भर में कार्यकर्ता सड़कों पर उतारकर प्रदर्शन करेंगे.

‘देश की स्थिति बेहद खरतनाक’

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि देश की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है. एक तरफ लोकतंत्र की मूल भावना कमजोर पड़ती नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ आम आदमी अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है. आर्थिक संकट, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था में आई गिरावट ने पूरे देश को प्रभावित किया है.

बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है.

ये भी पढे़ं: ‘या तो मैं या अभिषेक, ममता दीदी को किसी एक को चुनना होगा’, कल्याण बनर्जी की खुली चेतावनी

ज़रूर पढ़ें