गुजरात ATS का बड़ा एक्शन! जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

Gujarat ATS: गुजरात ATS का बड़ा एक्‍शन देखने को मिला है. टीम ने हाल में हुई छापेमार कार्रवाई में कई संद‍िग्‍ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
गुजरात एटीएस ने इन संद‍िग्‍धों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने इन संद‍िग्‍धों को किया गिरफ्तार

Gujarat ATS: देशभर में प‍िछले कई द‍िनों से लगातार एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की कार्रवाई देखने को मिल रही है. देशभर के अलग-अलग कोनों से इस तरह की छापेमारी की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में गुजरात में भी टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं.

ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए काम करने और नए लोगों को जोड़कर नेटवर्क मजबूत करने का आरोप है.

जांच में क्‍या आया सामने?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और संगठन के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसियां अब उनके मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं ताकि उनके संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जानकारी मिल सके.

पहले भी कई राज्‍यों में हो चुकी कार्रवाई

इससे पहले भी गुजरात और मध्य प्रदेश में संयुक्त कार्रवाई के दौरान आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. जांच में यह आशंका जताई गई थी कि ये लोग पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे और राज्य में आतंकी नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद ATS ने जांच का दायरा बढ़ाया और नए सुराग मिलने पर पांच और संदिग्धों को हिरासत में लिया.

पूछताछ में जुटी एटीएस की टीम

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आतंकी साजिश को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनके संपर्क किन-किन राज्यों और विदेशों तक फैले हुए थे.

ये भी पढ़ें:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और रूट

ज़रूर पढ़ें