Vistaar NEWS

मोबाइल का नया नंबर रिश्तेदारों को देना पड़ा भारी! पति-पत्नी में जमकर हुआ झगड़ा, थाने पर हुआ निपटारा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

UP News: पति और पत्नी के बीच झगड़ा होना आम बात है. छोटी-छोटी बातों में अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद हो जाता है. इन झगड़ों के बीच रूठना मनाना भी लगा रहता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति-पत्नी के बीच एक ऐसी बात पर झगड़ा हो गया कि जिसे सुनकर लोगों को हैरानी और हंसी दोनों ही आ रही है. पति ने नया मोबाइल नंबर अपने रिश्तेदारों को दे दिया तो पत्नी आग बबूला हो गई. इसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ. मामला इतना बढ़ा कि दोनों को थाने जाना पड़ा.

पत्नी ने कहा था- मोबाइल नंबर किसी को मत देना

पूरा मामला अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र का है. मोबाइल नंबर को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही थी. पति के कई बार बुलाने पर भी पत्नी ससुराल वापस नहीं लौटी. इसके बाद पति 3 अप्रैल को पत्नी को लेने के लिए उसके मायके पहुंचा था. पति ने नया मोबाइल नंबर लिया था, जिसको लेकर पत्नी ने कहा था कि इस नंबर को किसी और को ना दे. लेकिन जैसे ही पत्नी को पता चला कि पति ने मोबाइल नंबर रिश्तेदारों को दे दिया है. पत्नी ने रास्ते में ही झगड़ा शुरू कर दिया और घर जाने से मना कर दिया. इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि लड़ते-झगड़ते दोनों थाने पहुंच गए.

पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा

बताया जा रहा है कि थाने पहुंचकर भी पति-पत्नी झगड़ा कर रहे थे. किसी तरह पुलिस ने दोनों को शांत करवाया और समझाबुझाकर घर भेजा.

दरअसल गंगीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद उसने अतरौली में रहने वाले एक दूसरे युवक से शादी कर ली. हालांकि दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक लगी रहती है.

ये भी पढ़ें: MP महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की बहू रुपाली बनीं महासचिव

Exit mobile version