MP महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की बहू रुपाली बनीं महासचिव

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कार्यकारिणी का ऐलान किया है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की बहू रूपाली गुहा शर्मा को महासचिव बनाया गया है. रीना बोरासी की टीम में 66 महिलाएं शामिल की गई हैं.
PC Sharma's daughter-in-law Rupali Guha Sharma became the general secretary in the state executive.

प्रदेश कार्यकारणी में पीसी शर्मा की बहू रूपाली गुहा शर्मा महासचिव बनीं.

MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने महिला की प्रदेश कार्यकारणी घोषित कर दी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कार्यकारिणी का ऐलान किया है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की बहू रूपाली गुहा शर्मा को महासचिव बनाया गया है. रीना बोरासी की टीम में 66 महिलाएं शामिल की गई हैं.

जीतू पटवारी के निर्देश पर हुआ कार्यकारिणी का गठन

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके महिला कार्यकारिणी को लेकर ऐलान किया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, ‘प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई है. सभी को बधाई शुभकामनाएं.

4 उपाध्यक्ष बनाए गए, 23 महासचिव बनाए गए

मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 23 महासचिव, 15 सचिव, और 24 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की बहू रूपाली गुहा शर्मा का है.

जिला स्तर की कार्यकारिणी की भी जल्द हो सकती है घोषणा

बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से हरी झंडी मिलने के बाद एमपी महिला कांग्रेस की लिस्ट को जारी किया गया है. इस लिस्ट में सभी संभागों को साधने की कोशिश की गई है. सभी संभागों के मुख्य शहरों की महिला नेताओं को इसमें जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार जल्द ही जिला स्तर की महिला कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढे़ं: ‘मुंगावली से राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है’, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आवास देने के बदले युवक से कौन सा वादा करवाया?

ज़रूर पढ़ें