शादी के लिए पैसे नहीं, बनाया धांसू प्लान! अब सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी जोड़ा

Hyderabad Lover Couple Arrested: प्रेमी जोड़ों के पास शादी करने के लिए पैसे नहीं थे, तो दोनों ने चोरी करने का प्लान बनाया. अब दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं.
Hyderabad Lover Couple Arrested

शादी के लिए पैसे नहीं, बनाया धांसू प्लान! अब सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी जोड़ा

Wedding Fund Chain Snatching: आंध्र प्रदेश में एक-दूसरे के प्यार में पागल प्रेमी जोड़ों ने शादी करने का प्लान बनाया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी. इस दौरान दोनों ने पैसे जुटाने का ऐसा प्लान ढूंढ़ निकाला कि बाद में दोनों को जेल जाना पड़ा. अब पुलिस इस मामले की बारीकी के साथ जांच कर रही है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रेमी जोड़ों के पास शादी करने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए दोनों ने काफी समय तक कई प्लान बनाया लेकिन कहीं सफल नहीं हुए. इस दौरान चोरी करने का प्लान बनाया और मौका पाकर काम ढाल दिया. दोनों 18 अक्टूबर की सुबह हैदराबाद की श्री राजराजेश्वरी मंदिर गए और वहां पर देखा कि एक 60 साल की महिला अपने काम में लगी है और वह अकेली है.

महिला के गले से छीनी चेन

जब दोनों ने महिला को अकेले देखा तो चोरी करने की नीयत से उसके पास पहुंच गए और बातचीत करने लगे, ताकि महिला उन्हें अनजान नहीं समझे. इसके बाद दोनों ने महिला का मुंह दबाया और गले से चेन छीनकर फरार हो गए. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो इन प्रेमी जोड़ों के नाम सामने आए. जरा सोचिए, कि प्रेम में पागल प्रेमी-जोड़ी शादी करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं?

ये भी पढ़ेंः शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी 35 साल की महिला, फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, चेन चोरी करने वाले दोनों आरोपी पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे. दोनों की पहचान दुर्गा रमना रेड्डी और तेंका वरलक्ष्मी के रूप में हुई है. जिनके बीच में करीब डेढ़ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों बताया कि शादी करना चाहते हैं लेकिन पैसे नहीं है. इसी वजह से चोरी की प्लानिंग की. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है.

ज़रूर पढ़ें