‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, मैंने दरवाजा खोलने के लिए खुद को पुश किया…’, PM Modi से बोले कैप्टन स्मित
पीएम मोदी और कैप्टन स्मित के बीच क्या बातचीत हुई?
PM Modi Coll On Pilot Smit Machchar: जब भी मैं तकलीफ में होता हूं, तो हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. उस समय भी मैं बस हनुमान चालीसा ही बोल रहा था. यह शब्द फ्लाईदुबई घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के हैं. जिनसे आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की है. जानें पीएम मोदी और कैप्टन स्मित के बीच क्या बातचीत हुई?
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से बातचीत करते हुए कहा कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया. आपके धैर्य और सूझबूझ की वजह से कई लोगों की जानें बचीं. आप जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं. आपकी देखभाल के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं. आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं बस एक फोन कॉल की दूरी पर हूं. आपने इतना बड़ा काम किया है देश और दुनिया के लोग आपको देखने और आपसे बात करने के लिए बहुत ही आतुर हैं.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत करते हुए कहा, "अगर आप मेरे सामने भावक नहीं होंगे तो कहां होंगे….
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2026
कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा, "सर, मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे मेरी बात होगी।"
प्रधानमंत्री ने कहा,"आपने इतना बड़ा काम किया है देश और… https://t.co/3eQDuV3CtE pic.twitter.com/UQyatXdHH6
पीएम मोदी को बताया आदर्श
प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मछार से बातचीत करते हुए कहा, “अगर आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे तो कहां होंगे.” यह सुनकर कैप्टन स्मित ने कहा, “सर, मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे मेरी बात होगी. आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं. आज आप जिस तरह से मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व है. मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना है और कुछ करना है. उस समय, मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया.”
ये भी पढ़ेंः ‘आपने हिम्मत नहीं हारी…’, 174 लोगों को बचाने वाले कैप्टन स्मित से PM मोदी ने की बात
उड़ान के दौरान को-पायलट ने किया था हमला
दरअसल, यह मामला 30 सितंबर का है. दुबई से इजरायल के लिए जा रही फ्लाइट में सवार को-पायलट ने कैप्टन स्मित के ऊपर हमला कर दिया. हालांकि, इस दौरान पायलट ने समझदारी दिखाई और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी. जिस दौरान यह घटना हुई. उस समय विमान में करीब 180 लोग सवार थे. इस घटना के बाद दुनियाभर के कई देशों ने कैप्टन स्मित के बहादुरी की तारीफ की थी.