IIT बॉम्बे में छात्र की मौत से हड़कंप! प्रोफेसर पर FIR दर्ज, परिवार ने लगाए जातिगत प्रताड़ना के आरोप
साहिल वाकोड़े और उनके परिजन
Sahil Wakode Suicide: IIT बॉम्बे में पिछले दिनों 20 साल के छात्र साहिल वाकोड़े ने सुसाइड कर ली थी. इसके बाद IIT बॉम्बे में जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. यही वजह है कि अब पूरा मामला कानूनी जांच तक पहुंच गया है. साहिल के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.
साहिल की सुसाइड मामले में कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं. उनमें से एक दावा ये भी कि शुक्रवार को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षा चल रही थी. ऐसा कहा जा रहा है कि साहिल के पास से परीक्षा के दौरान ही मोबाइल बरामद किया गया था. जिसमें वह ChatGPT की मदद से एग्जाम पेपर हल कर रहा था.
मोबाइल मिलने बाद क्या हुआ, अब तक इस बारे में किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पेपर देने के तुरंत बाद महिला अपने हॉस्टल लौट आया. जहां कुछ देर बाद वह अपने कमरे में मृत पाया गया है. पुलिस को साहिल के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. जिसके कारण मामला और पेचीदा होता जा रहा है.
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
साहिल की मौत के बाद पिता रविंद्र ने कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से हमारे बेटे को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे कॉलेज में जातिसूचक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ रहा था. परिवार ने अपनी शिकायत में प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला का नाम पुलिस को दिया है. यही वजह है कि पुलिस ने BNS की धारा 108 और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
IIT बॉम्बे ने क्या कहा?
IIT बॉम्बे ने जातिगत भेदभाव के आरोपों से इनकार कर दिया है. संस्थान का कहना है कि साहिल ने SC/ST सेल या प्रशासन के सामने ऐसी कोई शिकायत नहीं की थी. संस्थान के मुताबिक परीक्षा में फोन मिलने के बाद साहिल के खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी.
अब पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी कि परीक्षा के बाद वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, परिवार के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है और साहिल की मौत के पीछे किन परिस्थितियों की भूमिका थी. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर और साफ होगी.
ये भी पढ़ें: भारत से स्वीडन तक पहुंची सियासी विरासत, BJP मंत्री की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद