‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही हमारा असली मिशन…’, इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल
INDIA Bloc SIR Protest: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर आज यानी कि मंगलवार 13 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के नेताओं की चाय पर मीटिंग हुई. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और SIR के विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई. इसके बाद गठबंधन के सभी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. सभी नेताओं का कहना है कि हर हर हाल में वोट चोरी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस संघर्ष में पूरा विपक्ष साथ है. ज्ञानेश कुमार ने पूरे चुनाव सिस्टम को तहस-नहस कर दिया है. एक तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई है.
राहुल ने कहाि क आम लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और लोकतंत्र को बचाना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनका मिशन है. आज नहीं तो कल हम उनका इस्तीफा लेकर ही रहेंगे. भले ही हमें इस तरह का प्रदर्शन महीनों तक ही क्यों न करना पड़े.
ज्ञानेश कुमार एक माफिया- संजय राउत
शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सांसद संजय राउत शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार माफिया है. उसे जल्द से जल्द से हटा देना चाहिए था. लेकिन सरकार का अपने को बचाने के लिए ऐसा नहीं कर रही है. इसके हटने तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.
वोट चुराने की योजना का पर्दाफाश- खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पिछले चार दिनों में INDIA गठबंधन की पहलों की जबरदस्त सफलता देखी है. राहुल और अन्य नेताओं ने जनता के मुद्दों को बहुत गंभीरता और लगन से उठाया. इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी इकट्ठा हुए हों.
#WATCH | Delhi | Congress president Mallikarjun Kharge says, "…You have witnessed the tremendous success of the initiatives undertaken by the INDIA alliance over the past four days; Rahul-ji and other leaders addressed the public’s issues with great seriousness and dedication. Rarely have people turned out in such vast numbers. This is the first time in Delhi that young people and citizens have come together entirely on their own initiative. You have seen this, so I do not wish to elaborate further. Everyone is now prepared to fully expose PM Modi’s plan to steal votes"
— ANI (@ANI) October 13, 2026
आगे कहा कि दिल्ली में यह पहली बार है जब युवा और नागरिक पूरी तरह से अपनी पहल पर एक साथ आए हैं. आपने यह देखा है, इसलिए मैं और विस्तार से नहीं बताना चाहता. अब हर कोई PM मोदी की वोट चुराने की योजना का पर्दाफाश करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश- तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी प्रसे कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने किस तरह लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है. यह साफ़ तौर पर BJP, अमित शाह और मोदी जी की साज़िश है. हम लोकतंत्र को बचाने के अपने संकल्प पर एकजुट हैं. इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम देंगे. यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है.
हर जगह हमारा आंदोलन जारी रहेगा-सुप्रिया सुले
NCP-SCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सब एक साथ हैं. हम INDIA गठबंधन के हिस्से के तौर पर पूरी मज़बूती से एकजुट हैं. हमारा संघर्ष जारी रहेगा क्योंकि इस देश में संविधान को कमज़ोर किया गया है और वह अभी खतरे में है. भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में सभी भारतीयों को जो अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा के लिए हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे.
#WATCH | Delhi | NCP-SCP MP Supriya Sule says, "We stand united with full strength as part of the INDIA alliance; our struggle will continue because the Constitution has been undermined and is currently in danger in this country. We will persist with our agitation to uphold the rights granted to all Indians in the Constitution by Bharat Ratna Dr. Babasaheb Ambedkar. A single individual—representing a single government—is making a grave mistake by attempting to trample upon these rights. We stand united with full strength to fight against this injustice and oppression; our movement will continue, from Delhi down to the grassroots level…"
— ANI (@ANI) October 13, 2026
उन्होंने आगे कहा कि एक सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला एक व्यक्ति इन अधिकारों को कुचलने की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है. हम इस अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी ताकत से एकजुट हैं. हमारा आंदोलन दिल्ली से लेकर ज़मीनी स्तर तक जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें:‘कांग्रेस बनाती थी CEC को मंत्री और राज्यपाल…’, पीयूष गोयल बोले- याद करो अपना पुराना रिकॉर्ड