International Women’s Day: सरकार की ये 5 योजनाएं महिलाओं को बनाती हैं सशक्त, स्वरोजगार से लेकर आर्थिक मजबूती में करती हैं मदद

International Women's Day: सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जो सीधे महिलाओं को फायदा पहुंचाती हैं. यहां जानें सरकार की वो योजनाएं, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.
International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day: 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है. आज के दिन महिलाओं से जुड़े कई तरह के आयोजन भी किए जाते हैं. वहीं महिलाओं की सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी पीछे नहीं है. सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जो सीधे महिलाओं को फायदा पहुंचाती हैं. यहां जानें सरकार की वो योजनाएं, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना

सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है. इसे सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था. इस योजना में माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. अगर आप भी इस योजना के तहत लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो बेहतर ब्याज दर मिलेगा, जो बड़ा फंड तैयार करने में मदद करेगा.

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

महिलाओं की बचत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना लागू की है. जिसके माध्यम से महिलाओं को बचत करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस योजना के तहत महिलाएं एक निश्चित समय के लिए एक तय ब्याज दर पर अपने पैसे का निवेश कर सकती हैं और छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बना सकती है.

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसमें पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए बैंक खाते में हर महीने राशि भेजी जाती है. शुरुआत में यह राशि 1250 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है. इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को ही मिलता है.

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में गृह मंत्रालय ने TMC सरकार से मांगा जवाब, ममता पर भड़के अमित शाह

लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने का प्रावधान किया गया है. इस योजना को लागू करने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है.

सुभद्रा योजना

सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की योजना है, जिसके माध्यम से महिलाओं को 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि हर साल दी जाती है. यह राशि दो किस्तों में दी जाती है.

ज़रूर पढ़ें