International Yoga Day: बंगाल से लेकर दिल्ली तक योगमय हुआ देश, PM मोदी ने किया योग, बोले- Yog सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं
योग करते हुए पीएम मोदी
International Yoga Day: आज के दिन देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया जा रहा है. योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है. योग उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कई बड़े नेताओं ने सहभागिता की. इस साल का देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए. इस कार्यक्रम में 35,000 लोगों ने एक साथ योग किया.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर PM मोदी ने कहा, “योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है. आज योग दिवस पर, खासकर बंगाल व कोलकाता में यहां बने ‘स्वच्छता के योग’ के लिए भी मैं कोलकाता वासियों की सराहना करूंगा. ये अद्भुत पहल, ‘स्वच्छता से स्वागत’ है.
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing'
(Source: DD News) pic.twitter.com/MBEW7t35xI
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में योग किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “महारानी लक्ष्मी बाई के इस किले के प्रांगण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई देता हूं. हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं जिन्होंने भारत की परंपरा और भारत की विरासत को वैश्विक मान्यता देकर, 140 करोड़ भारतवासियों को दुनिया में गौरव के साथ आगे बढ़ने और उसकी नींव पर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक विजन प्रस्तुत किया है.”
#WATCH | झाँसी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया। pic.twitter.com/YSJKiyUsjF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.
#WATCH | Gujarat: Union Home Minister Amit Shah performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Ahmedabad.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/PwEGi5i7Qm
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने लब्बीपेट के इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026’ कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया.
#WATCH | Vijayawada | Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu arrives at the 12th annual International Day of Yoga celebrations at an event led by Yog Guru Baba Ramdev and organised at the Indira Gandhi Stadium in Labbipet. pic.twitter.com/qovGpLS5kF
— ANI (@ANI) June 21, 2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय के शिलांग में योग किया. उन्होंने कहा, “योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है. योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है. योग की ये क्रियाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती हैं. इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.”
#WATCH | Shillong, Meghalaya: Defence Minister Rajnath Singh says, "On the occasion of Yoga Day, I extend my heartfelt greetings to all my countrymen. If we want to remain physically and mentally healthy, it is essential to practice yoga regularly. Yoga is now being practiced… https://t.co/otYNsfXKpc pic.twitter.com/SO0SMevI5J
— ANI (@ANI) June 21, 2026