पंजाब की LPU में भारी बवाल! छात्रा से रेप की अफवाह पर भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी
जालंधर: एलपीयू में आगजनी और तोड़फोड़
LPU student protest: पंजाब के जालंधर में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में शनिवार (26 सितंबर) देर रात छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला. परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक छात्रा से दुष्कर्म की अफवाह फैलने के बाद छात्रों का विरोध देखने को मिला. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक के यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच सोशल मीडिया ग्रुप्स में छात्रा दुष्कर्म की खबर तेजी से वायरल हुई. इसके साथ ही इस वायरल मैसेज में ये भी बताया गया कि स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है. ये खबर जंगल में आग की तरह तेजी से फैल गई. इसके बाद छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की और आगजनी की.
इसके साथ ही छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट के पास हंगामा किया. चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देना शुरू कर दिया. इस वजह से रास्ता जाम हो गया. ये पूरा मामला देर रात 2 बजे का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में 2000 छात्रों ने हिस्सा लिया. ये प्रदर्शन गर्ल्स हॉस्टल के पास शुरु हुआ था. इससे पहले पटियाला के पास चितकारा विश्वविद्यालय में इसी तरह की घटना हुई थी.
ये भी पढ़ें: ‘हाथ में कलावा, माथे पर टीका, सनातन अपना लें फिर…’, गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बोले भाजपा विधायक
पुलिस का इस बारे में क्या कहना है?
छात्रों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा मौके पर पहुंचे. उनका कहना है कि इस तरह की घटना के कोई सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई है. उन्होंने बताया कि वायरल खबर में दावा किया गया था कि एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. फिर उसने आत्महत्या कर ली. इस वजह से छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया. पंजाब पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है.