JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
Jharkhand News: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ ही इस मामले की जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में की जाएगी. साल 2014 से अब तक हुई परीक्षाओं की जांच कराने का भी ऐलान कर दिया है. इसके बाद राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला.
#WATCH | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren says, "Today, the Cabinet decided to cancel the JSSC-CGL examinations as well. Furthermore, a comprehensive inquiry will be conducted into all errors—minor or major—that have occurred since 2014. We will also soon convene to discuss the… pic.twitter.com/9jnEdbUaHx
— ANI (@ANI) August 17, 2026
CM हेमंत सोरेन ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का फैसला किया है. इसके अलावा साल 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा MMDR एक्ट में किए गए बदलावों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही बैठक करेंगे. जरूरत पड़ने पर हम इस खास मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए विशेष सत्र भी बुला सकते हैं.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: JPSC-JSSC aspirants get emotional as they celebrate after the state government accepted their demands. The JSSC CGL exam and all exams conducted on behalf of TDPL have been cancelled. pic.twitter.com/u34jcsShxA
— ANI (@ANI) August 17, 2026
‘एजेंसियों का नेटवर्क आपस जुड़ा हुआ’
एग्जाम में हुई गड़बड़ियों की जांच को लेकर सीएम ने कहा कि SIT और CID की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए हर जानकारी को खुलकर बताना संभव नहीं है. हालांकि, यह देखा गया है कि CGL प्रक्रिया के जरिए नियुक्त किए गए लोगों को अब JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा इसके अलावा अलग-अलग समय पर यहां काम करने वाली कई कंपनियों का एक जटिल और आपस में जुड़ा हुआ नेटवर्क भी सामने आया है. जांच का दायरा 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं तक फैला हुआ है. हमने संबंधित विभाग और CID को निर्देश दिए हैं; चूंकि जांच शुरू हो चुकी है, इसलिए इसे पूरी तरह से और बारीकी से किया जाना चाहिए.
#WATCH रांची, झारखंड। JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, मीडिया के सदस्यों, पुलिस प्रशासन और खासकर झारखंड सरकार व… pic.twitter.com/J6JSsV2aQR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
देवेंद्र महतो का क्या कहना है?
JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हम इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, मीडिया के सदस्यों, पुलिस प्रशासन और खासकर झारखंड सरकार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल से धन्यवाद देते हैं. आगे कहा कि हम छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जांच बहुत बारीकी से की जा रही है और इसमें शामिल हर भ्रष्ट व्यक्ति को पकड़ा जा रहा है. वे इन गिरोहों के पीछे के असली सरगनाओं तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, छात्रों से मिलने का दिया सुझाव