Jharkhand Protest Live: झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है. हजारों की संख्या में छात्र रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. जब छात्र विधानसभा के पास पहुंंतो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पूरे इलाके में हाई अलर्ट है. रांची में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी गई थी.
देशभर से इस आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है. झारखंड में JMM की सरकार होने के कारण उसकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. यही वजह है कि आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई भी ऐसा एक्शन न लें, जिससे छात्रों को समस्या का सामना करना पड़े.
रांची के विधानसभा घेराव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहें….
एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा, “उन लोगों के पास एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं थी, सभी लोगों को खदेड़ कर मारा जा रहा है. एक तरफ झारखंड सरकार ‘महिला सम्मान योजना’ चलाती है, तो दूसरी तरफ ये लोग माताओं-बहनों के साथ मारपीट करते फिरते हैं. इन्हें काली वर्दी पहनाई जानी चाहिए.”
छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा, “सरकार हमारे विषय पर गंभीर नहीं है, सरकार की मंशा हमारे साथ नहीं है. अब ये आंदोलन छात्र आंदोलन से जन आंदोलन की ओर कूच कर चुका है. मैं तमाम अभिभावकों से अपील करता हूं कि आप अपने बच्चों की लड़ाई में बाहर निकलें. लाठीचार्ज जो किया गया है, इस सरकार में नैतिकता नहीं है. हम लोगों का तो यह एक दिवसीय आंदोलन था. लेकिन यदि हजारों छात्र सड़कों पर हैं तो आपको बयान देना चाहिए. ” उन्होंने आगे कहा, “अब हम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे. उनके प्रतिनिधिमंडल के पास न तो तर्क है और न ही तर्क को समझने की शक्ति है.”
#watch | रांची, झारखंड |JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन | छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा, “…सरकार हमारे विषय पर गंभीर नहीं है, सरकार की मंशा हमारे साथ नहीं है… अब ये आंदोलन छात्र आंदोलन से जन आंदोलन की ओर कूच कर चुका है। हम तमाम अभिभावकों से अपील करता हूं कि आप अपने… https://t.co/VsGCzb2EgS pic.twitter.com/BVnF2sTqyb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. वे JSSC-CGL परीक्षा की पूरी और स्वतंत्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही JPSC और JSSC दोनों में बड़े सुधारों की भी मांग कर रहे हैं.
#watch | रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन |झारखंड विधानसभा के बाहर की तस्वीरें, जहां छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
वे JSSC-CGL परीक्षा की पूरी और स्वतंत्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही JPSC और JSSC… pic.twitter.com/niwqNg8JTx
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर कहा, “झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कहां हो रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं, हम इसके खिलाफ हैं, हम इसकी सलाह नहीं देते और न ही इसका समर्थन करते हैं. जब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, तब तक उस प्रदर्शन पर हिंसात्मक कार्रवाई करना, हम इसके खिलाफ हैं.”
#watch | दिल्ली | कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर कहा, “झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की हिंसा की… pic.twitter.com/6Y7pJUdgz1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “ये दुखद है, निंदनीय है, शर्मनाक है. अब राहुल गांधी को तुरंत झारखंड पहुंचना चाहिए था लेकिन वे झारखंड जाने के बजाय प्रयागराज पहुंच गए. उन्हें पहुंचना चाहिए था तेलंगाना, कर्नाटक और पंजाब लेकिन वे प्रयागराज पहुंच गए. चाहें वे अरविंद केजरीवाल हों, राहुल गांधी हों या समाजवादी पार्टी के नेता हों, उन्हें देखना और इस पर बोलना चाहिए. चयनित राजनीति का यही दुष्परिणाम है कि जहां चुनाव हो वहां आप राजनीति करो और जहां चुनाव ना हो वहां आंख बंद कर लो.”
#watch | दिल्ली | रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “ये दुखद है, निंदनीय है, शर्मनाक है। लेकिन अब राहुल गांधी को तुरंत झारखंड पहुंचना चाहिए था लेकिन वे झारखंड जाने के बजाय प्रयागराज पहुंच गए। उन्हें पहुंचना… pic.twitter.com/yRcN6h8UGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
छात्रों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के हक की बात नहीं कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “आज सुबह से छात्र बहुत अनुशासित थे, कोई उपद्रव नहीं था, कोई पत्थरबाजी नहीं थी, हां हेमंत सरकार ने उन्हें रोकने का प्रयास जरूर किया था. कांटे नहीं बल्कि वहां कटीले ब्लेड वाले तार लगाए गए थे. ब्लेड वाले तार लगाने का वहां क्या औचित्य था? बच्चों की मांगों को आप पूरा करें. आप अपने बच्चों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं, अपने बच्चों के खिलाफ पानी की बौछार कर रहे हैं?. निश्चित तौर पर हम कह सकते हैं कि अब झारखंड में एक-एक लोग सड़कों पर उतरेंगे. आप CBI की जांच से भाग रहे हैं, ED की जांच से भाग रहे हैं.”
#watch | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “आज सुबह से छात्र बहुत अनुशासित थे, कोई उपद्रव नहीं था, कोई पत्थरबाजी नहीं थी, हां हेमंत सरकार ने उन्हें रोकने का प्रयास जरूर किया था। कांटे नहीं बल्कि वहां कटीले ब्लेड वाले तार… pic.twitter.com/1qHyJekwc0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, सीएम इसी गेट से आते-जाते हैं.
GEN Z प्रदर्शन में नाचते गाते हुए नजर आए
प्रदर्शन में शामिल आदिवासी छात्रों ने कहा- हेमंत सोरेन चोर हैं
छात्र बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी
महतो बोले- सरकार के डेलिगेशन से बात नहीं होगी
आंसू गैस से घायल हुए छात्र
रांची में पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की मदद से लड़खड़ाते हुए उस जगह से दूर जाता दिख रहा है. दोनों की ही आंखों पर आंसू गैस के गोलों का असर हुआ है.
आंसू गैस के गोले दागे
रांची में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर पहले लाठीचार्ज किया. इसके बाद पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी दागे गए.
JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
एक तरफ जहां झारखंड में छात्रों का संसद मार्च जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ से सरकार ने भी बड़ा एक्शन लिया है. सीआईडी ने पूछताछ के बाद JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार कर लिया है.
हम छात्रों से बातचीत कर रहे- SP गौरव गोस्वामी
रांची के SP (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने कहा कि जब उनमें से कुछ लोगों ने आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की. जहां पहले से ही धारा 163 लागू है, तो हल्का लाठीचार्ज किया गया. लाठी का बहुत कम इस्तेमाल किया गया. हम लगातार छात्रों से बात कर रहे हैं. वे अभी शांत हैं. हम उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं. छात्र कुछ समय के लिए यहीं रुकने पर सहमत हो गए हैं.
हेमंत सोरेन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था- छात्र
पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे. हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी. अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह ठीक नहीं है.
लाठीचार्ज के बाद क्या बोले छात्र
‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, “पुलिस बैरिकेडिंग के पास विरोध कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया. लाठी का इस्तेमाल सिर्फ़ कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारे सिर, हाथों, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया. यह सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है.”
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
रांची में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा के पास पहुंच चुके हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
#watch | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | Police resort to lathi charge to control the crowd, during ‘Vidhan Sabha gherao’ march of protesting students. pic.twitter.com/f4XGdOajrh
— ANI (@ANI) August 10, 2026
वाटर कैनन पर प्रदर्शनकारियों का डांस
पुलिस ने छात्रों को विधानसभा की तरफ जाने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया . हालांकि वाटर कैनन की बौछारों पर छात्र जमकर डांस करते नजर आए.
#watch | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | Even as Police use water cannon to disperse student protesters, they dance and continue their ‘Vidhan Sabha Gherao’ march. pic.twitter.com/MlqXDoX3Ta
— ANI (@ANI) August 10, 2026
बैरिकेडिंग पर चढ़े छात्र
रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च जारी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने अब तक कई बैरिकेडिंग को पार कर लिया है. इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया.
मैं अपनी भूख हड़ताल नहीं तोडूंगा- देवेंद्र नाथ महतो
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं. आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है. मैं नहीं चाहता कि छात्र आज ऐसा कुछ करें जिससे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन जैसी कोई अप्रिय घटना यहां हो. यहां खून नहीं बहना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए. मैं अपनी भूख हड़ताल नहीं तोडूंगा, मैं अपनी जान जोखिम में डालकर यहां आया हूं.
उन्होंने कहा कि सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए, वरना छात्र इसी तरह अपना विरोध जारी रखेंगे. सरकार ने अराजकता को न्योता दिया है. पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद, मैं भी यहां आया हूं. मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं हूं, मैं एक आम आदमी हूं. इसके बाद भी मेरी निजी ज़िंदगी में कुछ नहीं बदलने वाला. तीन-लेयर वाली बैरिकेडिंग तोड़ दी गई है. छात्र इसे पार कर रहे हैं, लेकिन सरकार अराजकता को क्यों बढ़ावा दे रही है और छात्रों की मांग क्यों नहीं मान रही है?.
एम्बुलेंस में सवार होकर मार्च में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो
भर्ती में ‘अनियमितताओं’ को लेकर नौ दिन से अनशन कर रहे JLKM के देवेंद्र नाथ महतो एम्बुलेंस से झारखंड विधानसभा तक के मार्च में शामिल हुए.
#watch | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | Student leader Devendra Nath Mahto being taken from the protest site, Jaipal Singh Munda Stadium in Ranchi.
— ANI (@ANI) August 10, 2026
A large number of student protesters gathered at the Old Assembly building in Ranchi. They are marching to… pic.twitter.com/cyi1Qyngv5
रांची की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में हज़ारों छात्र ‘विधानसभा घेराव’ मार्च में शामिल हुए.
#watch | Ranchi, Jharkhand: Thousands of student protesters participate in ‘Vidhan Sabha Gherao’ march, as part of the protest against JPSC-JSSC alleged irregularities. pic.twitter.com/fHK6txgQRc
— ANI (@ANI) August 10, 2026
मार्च में शामिल छात्र ने क्या कहा?
विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक छात्र ने कहा कि हमें यहां रोका गया है, लेकिन हम शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढ़ेंगे.जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम नहीं रुकेंगे. हमारी मांग है कि JSSC-CGL परीक्षा रद्द की जाए और इसकी CBI जांच हो.
#watch | JPSC-JSSC alleged irregularities | Ranchi, Jharkhand: A student participating in Vidhan Sabha gherao march, says, “We have been stopped here but we will head towards the Vidhan Sabha peacefully. Until our demands are met, we will not stop. We demand that JSSC-CGL exam be… pic.twitter.com/yLstWDL94n
— ANI (@ANI) August 10, 2026
विधायक जयराम कुमार महतो ने क्या कहा?
विधायक जयराम कुमार महतो भी छात्र के इस प्रदर्शन में साथ हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह सरकार की विफलता है. उन्हें (परीक्षा रद्द करने की) मांग मान लेनी चाहिए थी. सरकार ने कई मांगें मानी भी हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. लेकिन सबसे अहम मांग JSSC-CGL परीक्षा (को रद्द करने) को लेकर है. इसमें सबसे ज़्यादा गड़बड़ियां हुई हैं. अभय तिवारी ने खुद माना है कि उन्होंने करीब 400 उम्मीदवारों का चयन करवाया.
नई विधानसभा तक मार्च करेंगे छात्र
रांची में पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों के विरोध में वे नई विधानसभा बिल्डिंग तक मार्च करेंगे.
#watch | Jharkhand: A large numbers of students protesters gather at the Old Assembly building in Ranchi. They will march to new Assembly building, as they protest over JPSC-JSSC alleged irregularities continues. pic.twitter.com/drUlD47uFc
— ANI (@ANI) August 10, 2026
छात्रों ने पहली बैरिकेडिंग को किया पार
रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड से रोकने की कोशिश की. लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ गए. छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे हैं.
पूर्व सीएम को पुलिस ने हिरासत में लिया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धरना दे रहे थे. पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की. हालांकि वे हटे नहीं यही वजह है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. पिछले 14-15 दिनों से ये छात्र स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार मामले को टाल रही है.
