Live: झारखंड विधानसभा के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Jharkhand Assembly Gherao: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है.
Jharkhand Protest Live: झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है. हजारों की संख्या में छात्र रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल चुके हैं. इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे इलाके में हाई अलर्ट है. रांची में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है. 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है.
रांची के विधानसभा घेराव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहें….