Ranchi Protest: विधानसभा गेट पर जमे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन अभी भी जारी
Jharkhand Protest Live: झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है. हजारों की संख्या में छात्र रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. जब छात्र विधानसभा के पास पहुंंतो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पूरे इलाके में हाई अलर्ट है. रांची में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी गई थी.
देशभर से इस आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है. झारखंड में JMM की सरकार होने के कारण उसकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. यही वजह है कि आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई भी ऐसा एक्शन न लें, जिससे छात्रों को समस्या का सामना करना पड़े.
रांची के विधानसभा घेराव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहें….