केतन हत्याकांड में राजस्थान कनेक्शन! मंदिर पहुंची पुलिस, क्‍या खोज रही क्राइम ब्रांच

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब राजस्थान तक पहुंच गई है. पुलिस उस मंदिर में सबूत खोज रही है, जहां मुख्य आरोपियों की कथित गुप्त शादी होने का दावा किया जा रहा है.
pune ketan Agrawal murder case siya and Chetan deleted chat history before and after crime

केतन अग्रवाल, सिया और चेतन चौधरी

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुल‍िस हर एक एंगल खंगालने में लगी हुई है. इसी कड़ी में जांच अब राजस्थान तक पहुंच चुकी है, जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम उस मंदिर में पहुंची, जहां मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की गुप्त शादी होने की बात सामने आई है. पुलिस को उम्मीद थी कि यहां से ऐसा कोई सबूत मिल सकता है, जिससे दोनों के रिश्ते और हत्या की साजिश के बीच का संबंध और स्पष्ट हो सके. इसी की तलाश में टीम राजस्‍थान पहुंची है.

जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई. हालांकि अब तक जांच टीम के हाथ पूरी तरह से खाली हैं.

ऐसा कोई वीडियो या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे कथित शादी के बारे में स्‍पष्‍ट जानकारी मिल सके. इसके बावजूद जांच एजेंसियां इस एंगल को छोड़ने के मूड में नहीं हैं और दूसरे तकनीकी व डिजिटल सबूतों को जोड़ने में लगी हैं.

किस वजह से राजस्‍थान पहुंची टीम?

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आई कुछ चैट और डिजिटल रिकॉर्ड से संकेत मिले थे कि सिया और चेतन पिछले साल दिसंबर में राजस्थान आए थे. इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर पहुंचकर हर संभावित सुराग तलाशने की कोशिश की है. अधिकारियों का मानना है कि यदि दोनों के बीच पहले से वैवाहिक संबंध साबित होते हैं, तो हत्या की कथित साजिश का मकसद और मजबूत हो सकता है.

कब का है पूरा मामला?

पूरा मामला जून महीने की 18 तारीख का है. आरोप है कि स‍िया गोयल और चेतन चौधरी ने ट्रैकिंग के बहाने केतन अग्रवाल को पुणे के लोहागढ़ किले पर बुलाया और वहां खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी. दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

पुलिस अब मोबाइल चैट, लोकेशन डेटा, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की मदद से पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और नए सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:फिर काल बनकर दौड़ी थार! पार्किंग में सो रही मेड को महिला ने कुचला, मौके पर ही मौत

ज़रूर पढ़ें