कोलकाता में कथा न कर पाने का कुमार व‍िश्‍वास को मलाल! बोले- 2 में करा दी गई थी बुकिंग कैंसिल

kumar vishwas ram katha: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर कुमार विश्वास ने बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने कहा कि यहां माहौल ऐसा था कि हमारी कथा भी नहीं होने दी गई थी.
कुमार व‍िश्‍वास

कुमार व‍िश्‍वास

kumar vishwas kolkata ram katha: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं.इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चला है. दूसरे तरफ से राज्‍य के कई इलाकों में हिंसा भी देखने को मिल रही है. इन सब के बीच कव‍ि कुमार विश्वास ने ममता सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने कि हमारी रामकथा को भी कोलकाता में नहीं होने दिया गया था.

इस पूरे विवाद के बीच बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति ने भी मामले को और गरमा दिया है, हाल के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव लगातार बढ़ा हुआ है. चुनाव नतीजों और उसके बाद की राजनीतिक बयानबाजी ने माहौल पहले ही तनावपूर्ण बना रखा है.  

कुमार विश्वास पहले भी बंगाल में रामकथा और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए चर्चा में रहे हैं. चुनाव के दौरान उनके कई बयान और कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें बंगाल की राजनीति और सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा उठाया गया था.

कुमार विश्वास ने क्या किया खुलासा?

कुमार विश्वास ने बताया कि पश्‍च‍िम बंगाल में होने वाली राम कथा को वहां की सरकार ने कई बार रद्द कर द‍िया था. 6 महीने पहले किया ऑडिटोरियम भी कैंसिल कर द‍िया गया. जब कथा के लिए गार्डन बुक किया गया तो बैंक्वेट हॉल की बुकिंग भी 2 घंटे में कैंसिल कर दी गई. यही वजह है कि बंगाल में रामकथा नहीं हो पाई. आयोजन से चार महीने पहले टिकट बुक हो चुके थे और अखबारों में विज्ञापन भी छप गए थे. इसके बाद भी आयोजन नहीं हो सका था.

कुमार विश्वास ने अब किया खुलासा

कुमार विश्वास को 1 और 2 मार्च को कोलकाता में महाराजा अग्रसेन धाम और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI जैसे संस्थानों के तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था, हालांकि यह आयोजन पहले ही कैंसिल कर द‍िए गए. उस समय लोगों में खूब नाराजगी देखने को मिली थी. लेकिन अब कार्यक्रम कैंसिल करने की वजह कुमार विश्वास ने बताई तो हर कोई हैरान हो गया. 

अब जब बंगाल में सत्ता पर‍िवर्तन हो गया है तो विश्‍वास को भी उम्‍मीद है, कि वे जल्‍द ही वहां पर अपने कार्यक्रम ब‍िना किसी परेशानी के कर पाएंगे. कुमार ने उसी समय ये भी तय क‍र लिया था कि अब चुनाव नतीजों के बाद ही यहां कार्यक्रम आयोज‍ित होंगे. जब तक यहां सरकार का पर‍िवर्तन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Live: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे रोका

ज़रूर पढ़ें