दुनिया में बजेगा ‘मेड इन इंडिया’ का डंका… बांग्लादेश में दौड़ेगी भारत से भेजे 19 कोच वाली ट्रेन, जानें खासियत
बांग्लादेश में दौड़ेगी भारत से भेजे 19 कोच वाली ट्रेन
India Exports LHB Train Rake: भारत-बांग्लादेश के बीच आज यानी बुधवार, 12 अगस्त को 19 कोच वाली पहली LHB (लिंक-हॉफमैन-बुश) ब्रॉड गेज पैसेंजर रेक रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला से रवाना हो गई है. रेल मंत्रालय ने बताया कि इसका ऑर्डर 2024 में रेल इंडिया टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) को दिया गया था. जिसे कंप्लीट कर आज रवाना कर दिया गया है. आज का दिन भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे सेक्टर में सहयोग को लेकर काफी अहम है.
रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस ट्रेन में LHB कोच बेहतर सुरक्षा, बेहतर ऑपरेशनल एफिशियंसी और कम मेंटेनेंस को देखते हुए तैयार किया गया है. इसके साथ ही बांग्लादेश की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है. इन कोचों में कई नए डिजाइन एलिमेंट और तकनीकी बदलाव किए गए हैं. जिसमें कई तो ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो पहली बार शामिल हो रहे हैं.
क्या है खासियत?
19 कोच की इस ट्रेन में कई खासियत है. कोच को बांग्लादेश के यात्रियों और उनकी जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है. एसी कोच में पंखे, इंट्रीग्रेटेड CCTV सर्विलांस सिस्टम और पैसेंजर अलार्म सिस्टम दिए गए हैं. इसके अलावा स्टेनलेस स्टील आर्मरेस्ट और फुटरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग सीटें दी गई हैं. ताकि यात्री अपनी यात्रा के हिसाब से एडजस्ट कर सकें. कोच में आंशिक रूप से खुलने वाली खिड़कियां, बेबी केयर रूम और प्रेयर रूम की भी सुविधा दी गई है.
ये भी पढ़ेंः ‘मेरी मां ने लंबी जिंदगी जी, लेकिन मुझे अब भी उनकी याद…’, दिवंगत मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
बांग्लादेश की ट्रेन में काफी अंतर
आमतौर पर भारतीय रेलवे में 750 वोल्ट का सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बांग्लादेश में 415 वोल्ट का सिस्टम इस्तेमाल होता है. दोनों में काफी अंतर है. बांग्लादेश को जिस कंपनी (RITES Limited) ने इन कोचों की सप्लाई की है. कंपनी के सीएमडी राहुल मित्तल ने बताया कि इस साल कम से कम 3 से 4 और रेक भेजने की उम्मीद है. फिलहाल, भारत से बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वालों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है.