‘बुर्का पहनो, नमाज पढ़ो…’, HR निदा खान बनाती थी प्रेशर, TCS ऑफिस में यौन उत्पीड़न-धर्मांतरण केस में कई खुलासे
एचआर मैनेजर निदा खान फरार
Nashik TCS Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कैंपस से जुड़े यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले के पीड़ितों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि इतनी बड़ी कंपनी में भी इस तरह के काम हो सकते हैं. अब तक इस पूरे मामले में टीसीएस की एचआर मैनेजर निदा खान का नाम सामने आया है, ऑफिस में कर्मचारी ‘दबंग मैम’ कहकर बुलाते थे. आरोप है कि इसी के संरक्षण में पूरा खेल चल रहा था.
क्या है पूरा मामला?
नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी की 8 महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है. उनके इन आरोपों के बाद से ही कॉरपोरेट कल्चर पर सवाल खडे होने लगे हैं. शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि ऑफिस में समुदाय विशेष के लोगों के हाथ में ही परी बागडोर होती है. ज्यादातर बड़े फैसले वही किया करते हैं. इसके साथ ही उसको कैसे परेशान करना है. यह वे सब लोग मिलकर ही तय किया करते थे.
इसके लिए आरोपी अलग-अलग तरह के मानसिक दबाव के हथकंडे अपनाते थे. इनको अंजाम देने के लिए सभी आरोपी देर रात तक ऑफिस में ही रुका करते थे. इस दौरान ये सभी लोग मिलकर तय किया करते थे कि अब किसको टारगेट बनाना है. जैसे मीटिंग में उन महिलाओं से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल पूछना. पति के बारे में जानकारी लेना भी शामिल था.
इनका खास फोकस ऐसी महिलाएं रहती थीं जो आर्थिक तौर पर कमजोर होती थी. उनको मदद का भरोसा देकर ये लोग अपना खेल चला रहे थे.
किस तरह बनाया जाता था दबाव
महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुस्लिमों से शादी करने के लिए कहा जाता था. नॉन-वेज खाने के लिए मजबूर किया गया. इसके साथ ही नमाज पढ़ने के लिए भी जबरदस्ती की जाती थी. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने कई बार इसकी शिकायत करने की कोशिश की थी. लेकिन उनको धमकी दी जाती थी कि नौकरी से निकाल देंगे. ऐसा करेंगे कि तुम्हें कभी भी दोबारा नौकरी नहीं मिलेगी.
महिलाओं ने बताया कि हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती थी. जब एचआर से शिकायत की जाती तो एचआर मैनेजर उन्हें भरोसे में लेती थी. यही वजह है कि यह खेल लंबे समय से चलता आ रहा है.
लगातार सामने आ रहे पीड़ित
TCS कैंपस से जुड़े यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले के पीड़ितों की संख्या 12 हो गई है. पहले 8 महिला और एक पुरुष कर्मचारी ने कंपनी के 6 टीम लीडर्स और एक HR निदा खान के खिलाफ शिकायत की थी. पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ ऑफिस के अंदर और बाहर छेड़छाड़ की गई है. इसके साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणियां और इशारे किए गए. एक मामले में ऑफिस में ही महिला को जबरन पकड़ने की कोशिश की गई.
इस मामले में अब तक 9 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है. हालांकि पूरे मामले की मास्टर माइंड बताई जाने वाली एचआर मैनेजर निदा खान अभी भी फरार है. FIR के अनुसार, 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को टारगेट किया गया है.
पुलिस ने अब तक इन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक वॉट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ था. जहां वे अपने अगले टारगेट को लेकर चर्चा भी किया करते थे. पुलिस फिलहाल डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी हुई है. अब तक गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तर और अन्य शामिल हैं. ऑपरेशन मैनेजर अश्विन चेनानी को भी गिरफ्तार किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों और भी खुलासे हो सकते हैं.
कौन है एचआर मैनेजर निदा खान?
टीसीएस के इस पूरे मामले में अभी भी एचआर मैनेजर निदा खान फरार है. पुलिस उसको गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि निदा ही इस पूरे खूंखार प्लान की मास्टरमाइंड थी, उसे ऑफिस में सब लोग दबंग मैम’ कहकर बुलाते थे. पीड़िताओं ने बताया कि निदा ही उन पर बुर्का पहनने और इस्लामी रीति-रिवाजों को अपनाने का दबाव डालती थी.
उन्होंने ये भी बताया कि वह ऑफिस में ही यह सबके सामने बताया करती थी कि बुर्का को कैसे पहना जाता है. जबकि एक पुरुष कर्मचारी ने बताया कि एक बार उसे जबरदस्ती टोपी पहनाकर नमाज पढ़ाई गई थी. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब वे अपने साथ ही हुई घटनाओं के बारे में एचआर को बताती थी तो उसका कहना होता था कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान फिलहाल फरार है.
ये भी पढ़ें: तीन पत्नियां और करोड़ों का हेरफेर, सरकारी चपरासी की करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान