Bihar Boat Accident: हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, कई लापता

Bihar Boat Accident: हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई इस घटना में 8 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है.
Accident: Boat capsizes in the Ganges River in Hajipur.

हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से हादसा

Bihar Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई इस घटना में 8 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. वहीं, कई लोगों लापता बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव में करीब 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें युवक और बच्चे भी शामिल थे.

भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग भोज में शामिल होने के लिए गंगा नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और उसमें सवार लोग नदी में जा गिरे. हादसा अचानक होने के कारण यात्रियों को संभलने या खुद को बचाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका. घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. बचाव दल ने नदी में लापता लोगों की तलाश शुरू की. घटना से प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है. अपने परिजनों की तलाश कर रहे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिवारों तक सूचना पहुंचाने में जुटी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं.

घटनास्थल पर पहुंचीं एंबुलेंस, परिजनों में मातम

घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची है, जबकि लोग पीड़ितों की मदद करने और अपने परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं. प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल, लापता लोगों की संख्या और दुर्घटना में कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ये भी पढे़ं- मैहर में भीषण सड़क हादसा, रीवा जा रही बाइक को स्कॉर्पियो ने सामने से मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

ज़रूर पढ़ें