‘INDIA गठबंधन में ममता बनर्जी सबसे मजबूत नेता’, मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Mani Shankar Aiyar On INDIA Alliance: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का सबसे मजबूत नेता बताया है.
Shankar Aiyar On Rahul Gandhi

मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी

Mani Shankar Aiyar Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को सलाह दी है. उन्होंने राहुल गांधी से ज्यादा मजबूत बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया है. इसके साथ ही कहा कि इंडिया गठबंधन की कमान उन्हें संभालनी चाहिए. मणिशंकर अय्यर पिछले कुछ समय से इंडिया गठबंधन में शामिल छोटे दलों की काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के नेता एक ओर मणिशंकर का निजी बयान बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मणिशंकर पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं. जानें मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा?

मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के नेता राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि इस पद पर बने रहने की कोशिश के बजाय, छोटी पार्टियों को जिम्मेदारी संभालने का मौका देना चाहिए. चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों या तेजस्वी. राहुल गांधी को इनको मौका देना चाहिए. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस ब्लॉक की नेता हैं, उनके बिना इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा. गठबंधन अस्तित्वहीन हो जाएगा. इसलिए इस पर राहुल गांधी को विचार करना चाहिए.

बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली…

मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद बंगाल के कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने मीडिया से कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं. वे ऐसे समय पर बयानबाजी कर रहे हैं, जब बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हैं. हमें इस दौरान उनके बयान को लेकर संदेह है. आखिर उनकी टिप्पणी का क्या कारण था? यह तो वही बता पाएंगे. यानी कांग्रेस नेता यह बताना चाह रहे थे कि बंगाल में राज्यसभा सीट पर कब्जा पाने के लिए वे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः अजित पवार के प्लेन क्रैश की होगी CBI जांच! CM फडणवीस ने अमित शाह से की बात, हादसे पर NCP ने उठाए हैं सवाल

पहले भी कर चुके हैं बयानबाजी

मणिशंकर से सवाल करते हुए कहा, मणिशंकर जी क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पर्दे के पीछे की कठपुतली की तरह काम करती हैं. मुझे नहीं लगता कि आपको कांग्रेस पार्टी के बारे में कोई फैसला लेने की जरूरत है. क्योंकि आप तो खुद पार्टी से दूर हैं. बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मणिशंकर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के नेतृत्व को सवाल खड़े किए हैं. इससे पहले भी वे जयराम रमेश, पवन खेड़ा और राहुल गांधी पर सवाल खड़ा किए थे.

ज़रूर पढ़ें