‘हर देश में मौजूद हैं मूर्ख…’, दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने क्यों कही बात
विदेश मंत्री मार्को रुबियों
Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की है. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने अमेरिका में हो रही कथित नस्लीय टिप्पणियों को लेकर भी अपनी बात रखी है. जब उनसे इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने पहले तो बचाव किया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि हर देश में कुछ बेवकूफ होते हैं. उनकी तरफ से ही इस तरह के काम किए जाते हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनसे अमेरिका में भारतीय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछा गया.
मीडिया के सवाल पर रुबियो ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसकी तरफ से की गई हैं. हालांकि पत्रकार ने इसका जवाब नहीं दिया लेकिन बताया कि इस तरह की पोस्ट सामने आई हैं. हम सभी ने इसे देखा है.
ट्रंप ने शेयर की थी तस्वीर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत को एक हेलहोल यानी नरक जैसा जगह कहा था, हालांकि, बाद में ट्रंप ने सफाई देते हुए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी. इसी को लेकर पत्रकार ने मार्को रुबियो से सवाल किया था.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि मैं उन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा. मुझे यकीन है कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी टिप्पणियां की हैं, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं. मुझे यकीन है कि यहां भी बेवकूफ लोग हैं.
आगे कहा कि अमेरिका में भी बेवकूफ लोग हैं जो हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं. अमेरिका एक बहुत ही मेहमाननवाज देश है. हमारा देश उन लोगों से समृद्ध हुआ है जो दुनिया भर से हमारे देश में आते हैं.
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के बीच हो गया समझौता? परमाणु कार्यक्रम से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक क्या-क्या हुआ तय