प्यार, भरोसा, करोड़ों की चोरी फिर धोखा, नहाने गई प्रेमिका तो शादीशुदा प्रेमी ने कर दिया बड़ा कांड

Love Trust Stolen Betrayal Story: अहमदाबाद की यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती है. क्योंकि इसमें प्यार है, भरोसा है, करोड़ों की चोरी और फिर अंत में धोखा.
Ahemdabad Love Affair Robbery 1.66 Crore

अहमदाबाद ज्वेलरी शॉप में 1.66 करोड़ के गहने चोरी करने वाली महिला

Married Lover Stole Crores: गुजरात के अहमदाबाद में ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली एक महिला को उसके शादी शुदा प्रेमी ने ऐसा झटका दिया, जिसे वह सपने में भी नहीं सोचा होगा. हर्षिदा शेदी नाम की महिला तलाकशुदा है और वह पिछले करीब 6 महीने से शादीशुदा प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे, लेकिन जिंदगी बसाने से पहले ही उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया. अब प्रमिका हर्षिदा जेल के सलाखों में है. वहीं उसका प्रेमी फरार बताया जा रहा है. जानें क्या है पूरा मामला?

अहमदाबाद की यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती है. क्योंकि इसमें प्यार है, भरोसा है, करोड़ों की चोरी और फिर अंत में धोखा. दरअसल, कहानी इस प्रकार है कि ज्वैलरी दुकान पर काम करने वाली एक महिला 11 मई को दुकान से करीब 1.66 करोड़ रुपए के गहने पार की. जब दुकानदार ने सोना कम पाया तो सीसीटीवी चेक किया, जिसमें महिला सोना चुराकर छिपाते हुए जाती नजर आ रही है. इसकी सूचना पुलिस को दी तो उसने जांच शुरू कर दी.

प्रेमी ने ही कर दिया कांड

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला शादीशुदा थी, लेकिन पति से तलाक ले चुकी थी. शो-रूम में काम करने के दौरान एक युवक से मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. युवक खुद शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे. लेकिन दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाना शुरू कर दिया. इस दौरान प्रेमिका ने चोरी का प्लान बनाते हुए सोचा कि अच्छी जिंदगी जिएंगे, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसका प्रेमी ही कांड कर देगा.

ये भी पढ़ेंः 5 दिन में दूसरी बार टावर में चढ़ने वाली युवती की जिद पूरी, बेंगलुरु से दौड़ा आया प्रेमी, दोनों ने रचाई शादी

महिला को हुई जेल, प्रेमी फरार

प्रेमिका चोरी करने के बाद अहमदाबाद ही छोड़ दिया और दूसरे राज्यों में घूमने चली गई. इस दौरान दोनों पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार ठिकाना बदलते रहे. लेकिन एक दिन सबकुछ बदल गया. क्योंकि प्रेमी ने धोखा दे दिया. जब हर्षिदा नहाने चली गई, तो उसका प्रेमी सारा गहना लेकर फरार हो गया. यह देखकर प्रेमिका हैरान रह गई. लेकिन हर्षिदा ने थोड़े से गहने अपने बैग में भी रखे थे, जिसे बेचकर खर्च चलाने की प्लानिंग की और बेचने पहुंच गई, लेकिन इस दौरान पुलिस ने पकड़ लिया. अब हर्षिदा को पुलिस ने जेल भेज दिया है और उसका प्रेमी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस जांच करने में जुटी है.

ज़रूर पढ़ें