Monalisa Pregnancy News: प्रयागराज महाकुंभ से दौरान फेमस हुई माला बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों पर है. चर्चा है कि मोनालिसा प्रेग्नेंट है. यानी अभी उसकी शादी का विवाद थमा नहीं कि नया विवाद सामने आ गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब मोनालिसा की शादी के बाद नाबालिग होने का मामला सामने आया, तो महेश्वर पुलिस ने फरमान और मोनालिसा को हिरासत में लेने कोच्चि पहुंच गई. इस दौरान पुलिस को फरमान ने बताया कि मोनालिसा गर्भवती है और वह ऐसी स्थिति में पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थ है. जिसकी वजह से पुलिस वापस लौट आई. फिलहाल, जांच जारी है.
पिता ने की थी नाबालिग होने की शिकायत
मोनालिसा ने पिता की मर्जी के खिलाफ फरहान से शादी कर ली थी, जिसके बाद पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि मोनालिसा नाबालिग है. जांच में भी वह नाबालिग पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर उसे और उसके पति की तलाश में जुट गई. लेकिन जब पुलिस दोनों के पास पहुंची तो इस दौरान फरहान ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया. फरहान ने बताया कि मोनालिसा गर्भवती है, जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर एक बार फिर तहलका मच गया.
हाई कोर्ट ने फरहान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
हालांकि नाबालिग होने के मामले में मोनालिसा के पति फरहान ने हाई कोर्ट का रुख किया. कोर्ट ने फरहान को बड़ी राहत दे दी. फरहान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर 20 मई तक के लिए रोक लगा दी. जिसके बाद पुलिस ने फरहान पर हाथ नहीं डाला. मोनालिसा ने भी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कोच्चि पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी.
ये भी पढ़ेंः कल सुबह 8 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, दुल्हन की तरह सजा बाबा का मंदिर
क्या सच में प्रेगनेंट है मोनालिसा?
फरहान की बातों और मेडिकल रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है. यह तो जांच का विषय है लेकिन इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. अब यह मामला एक बड़ी चुनौती बनकर फंस गया है. प्रशासन भी इस मामले में काफी सावधानी के साथ जांच कर रहा है. मोनालिसा क्या सच में प्रेग्नेंट है, इसको लेकर अभी भी लोगों के मन में सवाल बना हुआ है. फिलहाल, पुलिस की टीम जांच करने में जुटी है. मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर ही साफ हो पाएगा कि मोनालिसा गर्भवती है, या फिर उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा झूठ बोला.
