पिता के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मोनालिसा, वायरल गर्ल ने बर्थ सर्टिफिकेट में हेरफेर करने का लगाया है आरोप
इंदौर हाई कोर्ट(File Photo)
Monalisa: प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपने पिता के खिलाफ इंदौर हाई कोर्ट पहुंच गई हैं. शुक्रवार बर्थ सर्टिफिकेट मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मोनालिसा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने बर्थ सर्टिफिकेट में हेरफेर करके उनकी उम्र को कम दिखाया है और फरहान के साथ शादी को अवैध करने का षड़यंत्र रचा है.
कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 23 जून मुकर्रर की
हालांकि मोनालिसा और फरहान की याचिका में गलतियों को लेकर सरकारी वकील ने आपत्ति जताई है. जिसके बाद हाई कोर्ट ने दोनों को गलतियां सही करके फिर से आने को कहा है. इसके लिए कोर्ट ने 10 दिन का समय दिया है और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 23 जून तय की है.
इसके पहले मोनालिसा के पिता ने दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग है और वह 16 साल की है. मोनालिसा के पिता के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने फरहान पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया था.
मोनालिसा का दावा- छोटे भाई के बर्थ सर्टिफिकेट को मेरा बताया
मोनालिसा ने दावा किया है कि उनके पिता ने झूठ बोला है. पिता फरहान से शादी करने के कारण खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने बर्थ सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ की है. आरोप है कि पिता ने छोटे भाई के जन्म प्रमाण पत्र को एडिट करके मोनालिसा का दिखाया है. जिसके कारण मोनालिसा की फहराह की शादी को अवैध माना जाए.
फरहान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मोनालिसा और फरहान ने इसी साल मार्च में शादी की थी. जिसके बाद से ही ये शादी विवादों में है. अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मोनालिसा को नाबालिग बताते हुए शादी पर सवाल उठाए थे. जिसेक बाद खरगोन पुलिस ने फहरान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. हालांकि मोनालिसा ने अपने पिता के नाबालिग होने के दावे को खारिज कर दिया है और मामले में हाई कोर्ट का रुख किया है. मोनालिसा का कहना है कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के फरहान से शादी की है. लेकिन जानबूझकर षड़यंत्र के तहत नाबालिग बताकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है.
बता दें मोनालिसा और फरहान की मुलाकात केरल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पिछले साल हुई थी. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और कुछ महीनों बाद ही दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली.
ये भी पढे़ं: पिता ने 4 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की, चिल्लाने पर गला घोंटकर मार डाला; पुलिस से कहा- सांप ने काटा