‘मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से’, पति-पत्नी के रिश्ते पर अनिरुध्दाचार्य ने दी सलाह, मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

अनिरुद्धाचार्य महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. लेकिन हाल में उनका एक वीडियो भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की वजह से चर्चा में रह है.
Monalisa, Aniruddhacharya Maharaj

मोनालिसा, अनिरुद्धाचार्य

अनिरुद्धाचार्य महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. लेकिन हाल में उनका एक वीडियो भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की वजह से चर्चा में रह है. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा फैंस के दिलों पर राज करती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा आए दिन मजेदार पोस्ट शेयर करके फैंस को ट्रीट देना नहीं भूलतीं. इस बार उन्होंने अनिरद्धाचार्य के एक वीडियो पर लिपसिंक रील बनाई हैं.

कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल

अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर लोगों को रिश्तों, परिवार और करियर को लेकर सलाह देते हैं. उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते है. अब मोनालिसा ने अनिरुद्धाचार्य से पूछे गए सवाल पर लिपसिंक करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- टेंशन लेने का नहीं, सिर्फ देने का.

मोनालिसा वीडियो में कहती है कि…

वीडियो में मोनालिसा महाराज जी से पूछे गए सवालों पर लिपसिंक करती हुई कहती हैं, ‘मेरे पति बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं महराज जी.’ वो पूछते हैं- किसपे? इसपर जवाब आता है- हर चीज के लिए जल्दी से गुस्सा हो जाते हैं. इसपर वो जवाब देते हुए कहते हैं, ‘जब पति गुस्सा हुआ करें तो उनसे एक बात कहा करो.. क्या? आप उनसे कहा करो…(गाते हुए कहते हैं) मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से…बस इतना कह दिया करो, गुस्सा छू मंतर.’

यूजर्स कर रहे खूब कमेंट्स

मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर खूब प्यार भी बरसा रहे है साथ ही मजेदार कमेट्स भी कर रह हैं. एक ने कहा- आपकी शक्ल देखकर बहुत हंसी आ रही. एक ने कहा- आपकी जैसी बीवी से कौन गुस्सा होगा. एक और ने कहा- जी बिल्कुल सही कहा आपने बाबा जी. वहीं कइयों ने कहा है- गुरुजी सल्यूशन बहुत अच्छा देते हैं.

ज़रूर पढ़ें