मोनालिसा से शादी के बाद फरमान के परिवार ने क्यों रिश्ता तोड़ लिया? पिता बोले- कागजी कार्रवाई करेंगे

फरमान के पिता जाफर अली ने आगे कहा, 'ना तो मैं फरमान से बात कर रहा हूं और ना ही परिवार का कोई सदस्य बात कर रहा है. रिश्ते को खत्म करने के लिए जल्द ही हम कागजी कार्रवाई करेंगे.'
Farman Khan's father has expressed his displeasure after his marriage with Monalisa.

मोनालिसा से शादी के बाद फरमान खान के पिता ने नाराजगी जाहिर की है.

Farman’s father on Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा फरमान खान से शादी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं. अब मोनालिसा के ससुरावल वालों यानी पति फरमान खान के परिवार ने भी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. फरमान के परिवार ने शादी को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. फरमान खान के पिता जाफर अली ने बताया कि हमने फरमान के साथ पूरी तरह रिश्ता खत्म कर लिया है.

फरमान ने हमारी इज्जत पर बट्टा लगा दिया

मोनालिसा के पति फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ी गांव के रहने वाले हैं. पलड़ी गांव में फरमान के पिता जाफर अली ने मोनालिसा की शादी पर काफी नाराजगी जाहिर की है. जाफर अली ने कहा, ‘मोनालिसा दूसरे धर्म की लड़की है. हम मोनालिसा को कभी भी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते हैं. दूसरी बिरादरी में शादी करके फरमान ने हमारी इज्जत पर बट्टा लगा दिया है.’

‘अब हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती है’

फरमान के पिता जाफर अली ने आगे कहा, ‘फरमान काम के कारण बाहर रहता था. लेकिन हर हफ्ते परिवार से उसकी फोन पर बात होती थी. हर साल, 6 महीने पर वह घर भी आता था. लेकिन अब हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती है. ना तो मैं बात कर रहा हूं और ना ही परिवार का कोई सदस्य बात कर रहा है. रिश्ते को खत्म करने के लिए जल्द ही हम कागजी कार्रवाई करेंगे.’

मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए हैं गंभीर आरोप

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. मोनालिसा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में भी काम किया है. लेकिन ये फिल्म भी विवादों में आ गई है. मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने कई बार गलत तरीके से छुआ था.

वहीं सनोज मिश्रा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मोनालिसा और फरमान की शादी को लव जिहाद बताया है. सनोज मिश्रा का कहना है कि मेरी फिल्म ही लव जिहाद पर बनी है और फिल्म की हिरोइन ही लव जिहाद का शिकार हो गई है तो फिल्म देखने कौन आएगा.

ये भी पढे़ं: Census 2027: जनगणना में लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को शादीशुदा का दर्ज मिलेगा! दस्तावेज दिखाने की भी जरूरत नहीं

ज़रूर पढ़ें