राज्‍यसभा-लोकसभा मंगलवार के तक के लिए स्थगित, विपक्ष के विरोध के कारण नहीं चल पाई कार्यवाही

Monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने संबोध‍ित किया. उन्‍होंने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र हो, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं.

संसद का मानसून सत्र शुरू

Monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र आज यानी कि 20 जुलाई सोमवार से शुरू हो गया है. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र हो, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं, इससे देश का कल्याण होता है.

दूसरी तरफ विपक्ष ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक, बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), बढ़ती महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामे की संभावना बनी हुई है.

संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर बड़े अपडेट, सदन की कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

ज़रूर पढ़ें