TCS मामले की आरोपी निदा खान कहां है? तलाश में जुटी पुल‍िस कर रही छापेमारी, मोबाइल और घर पर लटका ताला

Nashik Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक की TCS कंपनी के मामले में पुलिस एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश में छापेमारी कर रही है. इसके बाद भी उसका अब तक कोई पता नहीं लग पाया है.
न‍िदा खान अभी भी फरार

न‍िदा खान अभी भी फरार

Nashik Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक के TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी निदा खान अभी भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही उसे ढूंढने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. जबकि परिवार का कहना है कि वह मुंबई में एक रिश्तेदार के यहां पर रुकी हुई है. वह छिपी नहीं है.

पुलिस पिछले 3 दिनों से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है. इसके बाद भी पुलिस को अब तक उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पाई है. इस मामले में निदा के पति से भी पूछताछ की गई है.हालांकि परिवार और रिश्तेदार सभी के मोबाइल इस समय बंद आ रहे हैं.

पुलिस न‍िदा के पति से कर चुकी है पूछताछ

पुलिस की तरफ से निदा खान के पति को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन के इलाके में हिरासत में लिया गया था. इस पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि निदा एक रिश्तेदार के घर पर रुकी है. लेकिन, जब अधिकारी वहां पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था. पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके रिश्तेदारों दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

निदा ने किया प्रेग्नेंसी का दावा

निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इसमें उसने बताया था कि वह प्रेग्नेंट है. इसलिए उसे जमानत दे दी जाए.

TCS ने लिया निदा पर एक्‍शन

पूरा मामला सामने आने के बाद से ही टीसीएस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच 9 अप्रैल को निदा को सस्पेंड कर दिया था. कंपनी ने उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया है.निदा खान ने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी. हैं. निदा खान ने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी. वह प्रोसेस एसोसिएट के पद पर काम कर रही थीं. निदा के खिलाफ चार सदस्यीय जांच समिति ने जांच शुरू कर दी.

क्या है TCS का पूरा मामला?

टीसीएस मामले में वहां काम करने वाली महिलाओं ने शिकायत की थी कि उनके साथ कंपनी में गलत व्यवहार किया जाता है. इसके साथ ही धर्म विशेष के लोग उनके धम के खिलाफ बातें किया करते थे. इसके साथ हिंदू-देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें किया करते थे.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कंपनी में उनके सीन‍ियर नमाज पढ़ने और चिकन खाने का दबाव भी बनाते थे. कई बार अकेले में छेड़छाड़ किया करते थे. लेकिन जब इसकी शिकायत सीन‍ियर एचआर निदा खान से की जाती थी तो वह इसे नॉर्मल बताया करती थीं. कुछ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था. इन सब आरोपों के बाद ही पूरे मामले की जांच शुरू हुई थी. 

ये भी पढ़ें: ‘उनके लिए बुरा लग रहा है, शायद उनका इरादा…’, विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी

ज़रूर पढ़ें