देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में NDA की सरकार, बंगाल की जीत के बाद बदल गया नक्शा

NDA Political Expansion: पश्‍च‍िम बंगाल में जीत के देश के ऐसे 22 राज्य हो चुके हैं, जहां पर एनडीए की सरकार बन चुकी है. मतलब उत्तर से पूर्वोत्तर तक एनडीए की ही सरकार है.
देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में बीजेपी और एनडीए सरकार

देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में बीजेपी और एनडीए सरकार

NDA Government in 22 States: पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी का आत्म विश्वास एक बार फ‍िर बढ़ गया है. पश्‍च‍िम बंगाल जो कभी ममता बनर्जी का भेद्य गढ़ माना जाता था, वहीं अब भगवा झंडा लहराता नजर आ रहा है. 2026 के विधानसभा चुनाव में BJP ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है. इन नतीजों के साथ बीजेपी की 22 राज्यों में सरकार हो चुकी है, कई राज्‍यों में अकेले तो कई राज्यों में गठबंधन से बीजेपी की सरकार है.

बंगाल की इस जीत के साथ BJP का प्रभाव अब देश के बड़े हिस्से तक फैल गया है.  इस जीत के साथ ही एनडीए का दायरा 22 राज्यों तक फैल गया है. देश की बड़ी आबादी अब सीधे या सहयोगी सरकारों के जरिए BJP के प्रभाव में है. पूर्वी भारत में पहली बार इतना बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है.

यह नतीजे सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा कर रहे हैं. इससे साफ है कि अब क्षेत्रीय पार्टियों की पकड़ कमजोर होती जा रही है. तो वहीं बीजेपी लगातार मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में नजर आ रही है.

किन-किन राज्यों में बीजेपी या एनडीए की सरकार?

भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजधानी दिल्‍ली में बन चुकी है, तो वहीं बंगाल में कुछ द‍िनों में सरकार का गठन हो जाएगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, असम, गोवा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय और मणिपुर में भी एनडीए या बीजेपी की सरकार है. कुछ समय पहले तक यह संख्या केवल आधी ही थी.

उत्तर से पूर्वोत्तर तक बीजेपी की सरकार

पश्‍च‍िम बंगाल में जीत के बाद खुद भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन उन राज्यों पर भगवा दिखाया गया है, जहां-जहां पर बीजेपी या फिर एनडीए की सरकार है. उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक बीजेपी की ही सरकार है. 

ये भी पढ़ें: ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं…’, बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी- मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई

ज़रूर पढ़ें