‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं…’, बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी- मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई
पीएम नरेंद्र मोदी
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. इसमें टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं बीजेपी को बहुमत हासिल हुआ है. मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काउंटिंग के दौरान खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं. इसी को लेकर आज यानी की 5 मई को उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की. इसमें उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है.
ममता ने कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, विलेन चुनाव आयोग है. बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटीं हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं थी, हमें इलेक्शन कमीशन से भी लड़ना था.
#WATCH | Kolkata: Outgoing West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Sonia ji, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Uddhav Thackeray, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav, Hemant Soren rang me up. All the allies of INDIA Alliance told me that they are totally and absolutely with me. I think our… pic.twitter.com/W8ZRWMP1d2
— ANI (@ANI) May 5, 2026
बीजेपी की मनमर्जी से हुआ चुनाव- ममता
ममता बनर्जी ने EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कह कि हम पर रेड की और हमें अरेस्ट किया. इलेक्शन के बाद EVM मशीनों पर चार्ज लगाए गए. दो फेज में इलेक्शन होने के बाद, उन्होंने हमारे लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया और अफसरों का ट्रांसफ़र करना शुरू कर दिया. वे अपनी ही पार्टी के ब्यूरोक्रेट्स को ले आए. ममता ने आरोप लगाया कि पूरे चुनाव में बीजेपी ने अपने मनचाहे लोगों की पोस्टिंग कराई.
चुनाव आयोग के साथ मिलकर किया खेल- ममता
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर पूरा खेल किया है. चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले प्रदेश के 93 लाख लोगों के नाम एसआईआर के नाम पर काट दिए. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक के राजनीतिक जीवन में इस तरह का चुनाव मैंने पहली बार देखा है.
उन्होंने कहा कि मैं 2004 में अकेली थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा. जो इस बार के चुनाव में देखा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव सभी ने मुझसे फोन पर बात की. मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि मैं इंडी गठबंधन के साथ हूं.
ममता बनर्जी ने कहा कि हमने पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की हार की वजह बने राजेंद्र राठौड़? क्या थी रणनीति, जिसने भवानीपुर में खिला दिया ‘कमल’