NEET Re-Exam: अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा का जैमर ने बिगाड़ा खेल, पहुंच गई जेल, कैसे हुआ खुलासा?
जयपुर में अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा
Mobile in Undergarments Student Arrested: राजस्थान की राजधानी जयपुर में NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर एग्जाम देने गई थी. लेकिन चीटिंग के दौरान पकड़ी गई. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, छात्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानें कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस के मुताबिक, 21 जून को देशभर में NEET-UG 2026 री-एग्जाम का आयोजन किया गया था. जयपुर में भी कड़ी सुरक्षा के बीच एक छात्रा परीक्षा दे रही थी. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों को छात्रा की गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उससे पूछताछ कर जांच करने लगे. जांच करने पर पता चला कि वह मोबाइल लेकर परीक्षा देने पहुंची थी. जो एआई के माध्यम से सवालों के जवाब ढ़ूढ़ने की कोशिश कर रहा थी. लेकिन इसी दौरान पकड़ी गई.
अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाई थी मोबाइल
जांच के दौरान पता चला कि छात्रा ने मोबाइल को शर्ट के बटन के नीचे अंडरगारमेंट्स में छिपाकर अंदर लाई थी. ताकि सुरक्षा जांच से भी बचा जा सके. हालांकि, वह मोबाइल का उपयोग सवालों के जवाब खोजने के लिए नहीं कर पाई, क्योंकि केंद्र पर जैमर लगा हुआ था. उसने प्रश्नपत्र की फोटो भेजने की कोशिश की थी. क्योंकि उसके मोबाइल में प्रश्नपत्र की फोटो मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने एक्शन लेते हुए मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः जयपुर में जैश की घुसपैठ नाकाम! स्लीपर सेल बनकर काम कर रही महिला आतंकी गिरफ्तार
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस अब मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर यह पता करेगी कि इसमें कौन-कौन शामिल रहा, ताकि सभी का पता लगाया जा सके. फिलहाल, लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई मोबाइल लेकर कैसे प्रवेश कर सकता है? यह तो हैरानी वाली बात है. फिलहाल, जांच की जा रही है.