5 राज्यों के चुनाव के बाद घोषित हो सकती है नितिन नवीन की नई टीम, महिलाओं की हिस्‍सेदारी पर रहेगा फोकस

BJP Executive News: सूत्रों के हवाले से खबर है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकती है.
Nitin Navin

निति‍न नवीन (फाइल फोटो)

BJP Executive News: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकती है. बताया जा रहा है कि लगभग 15 मई तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित होने की संभावना है. इस नई टीम को लेकर संगठन स्तर पर मंथन जारी है और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

महिलाओं की हिस्‍सेदारी पर विशेष जोर

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. पार्टी इस बार महिला नेतृत्व को अधिक अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसके तहत दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में महिला पदाधिकारियों का चयन करते समय सभी क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा. इसमें ग्रामीण, शहरी, महानगरीय, सेमी-अर्बन, आदिवासी क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी भारत की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि संगठन में विविधता और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.

प्रदेश स्‍तर पर भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ सकती है

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय टीम में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के बाद इसी मॉडल को राज्यों में भी लागू किया जाएगा. यानी, विभिन्न प्रदेशों की टीमों और प्रदेश पदाधिकारियों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा. इससे संगठनात्मक स्तर पर महिलाओं की भूमिका और प्रभाव दोनों को मजबूती मिलने की संभावना है.

ये भी पढे़ं- चुनाव आयोग का कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर एक्‍शन, भेजा नोट‍िस, PM मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी

ज़रूर पढ़ें