इस्तीफे से पहले ही नीतीश कुमार खाली कर रहे मुख्यमंत्री आवास, अब कहां होगा ठिकाना?

Nitish Kumar new bungalow: नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास छोड़ रहे हैं, उनका सामान सीएम हाउस से 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है.
JDU leader Shyam Rajak says only Nitish Kumar will take oath after Bihar election results”

सीएम नीतीश कुमार (File photo)

Nitish Kumar new bungalow: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार के बजाय दिल्ली की राजनीति करेंगे. वे जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं. यही वजह है कि अब उनका स्थाई ठिकाना पटना के बजाय दिल्‍ली होगा. हालांकि ब‍िहार की राजधानी पटना में भी उनका एक आवास होगा. सीएम पद के इस्तीफे से पहले ही नीतीश कुमार CM हाउस खाली कर रहे हैं. नीतीश का सामान  1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है.  

नीतीश कुमार सीएम आवास खाली कर रहे हैं. इससे साफ है कि अगले कुछ दिनों वे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. शनिवार दोपहर को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान बाहर निकाला जा रहा है. सीएम हाउस के सामान को सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है. अब तक नीतीश इसका इस्तेमाल सीएम ऑफिस के तौर पर कर रहे थे.

सात सकुर्लर रोड होगा नीतीश का ठिकाना

नीतीश कुमार का सात सकुर्लर रोड बंगले से पुराना नाता है. वे लंबे समय से इस बंगले में रह रहे थे.  जब उन्‍होंने साल 2014 में सीएम पद छोड़कर जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था. उस समय सीएम हाउस छोड़कर नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था.  तब से नीतीश कुमार के पास ही वह बंगला था. अब एक बार फ‍िर नीतीश उसी में शिफ्ट होने वाले हैं. हाल ही में इस बंगले में मेंटेनेंस का काम भी पूरा कराया गया था. नीतीश ने अपनी देखरेख में इस बंगले को बनवाया था.

नीतीश कुमार को लेकर ऐसा कहा जाता है कि उनका लकी नंबर 7 है. यही वजह है कि उनके पास गाड़ी से लेकर घर और मोबाइल नंबर तक 7 नंबर का आखिरी अंक भी 7 ही था. अब उनका नया ठिकाना भी सात सकुर्लर रोड है. नीतीश ने साल 2015 में इसी बंगले में रहते हुए सीएम पद की शपथ ली थी.

अब लालू के पड़ोसी बनेंगे सीएम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पुराने दोस्त हैं. लंबे समय तक दोनों ने एक साथ राजनीति की है. अब जाकर दोनों पड़ोसी भी बनने जा रहे हैं. नीतीश कुमार के नए आवास से राबड़ी आवास महज 200 मीटर ही दूर हैं. नीतीश अभी सीएम आवास एक अणे मार्ग में रह रहे हैं. यह घर लगभग 19 साल से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है.

राज्‍यसभा सांसद पद की शपथ ले चुके हैं नीतीश

नीतीश कुमार राज्‍यसभा सांसद पद की शपथ ले चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि एक से दो दिनों में वह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. शुरुआती कयास यह लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी बिहार में अगला सीएम अपना बना सकती है. नीतीश राज्यसभा की शपथ लेने के बाद वह चारों सदनों में रहने वाले नेता बन गए हैं.  

ये भी पढ़ें: पश्‍च‍िम बंगाल में चुनाव से पहले कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का संकट, कैसे जनता तक पहुंचेंगे चुनावी वादे?

ज़रूर पढ़ें