‘मेरी पत्नी को मत भेजा बांग्लादेश…’, पति की सरकार से भावुक अपील, बताई वजह

Gujarat deportation appeal: गुजरात के एक युवक ने अपनी पत्‍नी को बांग्‍लादेश न‍िर्वसित न करने की अपील की है. उसने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उसका और उसके बच्‍चों का क्‍या होगा?
बांग्‍लादेश बॉर्डर पर मौजूद नागर‍िक

बांग्‍लादेश बॉर्डर पर मौजूद नागर‍िक

Operation Delta Hunt Gujarat: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद से ही सरकार देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर लगाम कस रही है. अवैध रूप से रह लोगों को वापस बांग्लादेश भेजा रहा है. इसको लेकर बॉर्डर पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है. सरकार भी साफ कह चुकी है कि किसी भी हालत में घुसपैठियों को देश में रहने नहीं दिया जाएगा. उन्हें हर हालत में देश छोड़ना होगा. इन सब के बीच अब गुजरात का एक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

गुजरात के आनंद जिले में रहने वाले तरुण पटेल ने राज्य सरकार से अपनी पत्नी को बांग्लादेश भेजे जाने से रोकने की अपील की है, उनका कहना है कि उनकी पत्नी काजल मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं, लेकिन भारत आने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया और अब उनका पूरा जीवन यहीं बस चुका है.

वह अब पूरी तरह से हिंदू है, उसकी तरफ से आज तक किसी को कोई भी समस्या नहीं हुई है. यही वजह है कि सरकार से अपील है कि उसे यहां से बांग्‍लादेश न भेजा जाए.

तरुण ने क्‍या क्‍या कहा?

तरुण का दावा है कि अगर उनकी पत्नी को वापस बांग्लादेश भेजा गया तो वहां उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं. हाल ही में गुजरात में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच उनकी पत्नी पर भी निर्वासन की तलवार लटक गई है.

सरकार से की अपील

युवक ने सरकार से मानवीय आधार पर मामले पर विचार करने की मांग की है. उसका कहना है कि उसकी पत्नी अब भारतीय समाज और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी हैं, इसलिए उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर करना परिवार के लिए बड़ा झटका होगा. फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में है और परिवार को फैसले का इंतजार है.

ये भी पढ़ें:‘खान सर ने भाई की हत्या करवाई…’, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप, नेपाल में मिला था शव

ज़रूर पढ़ें