लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ संसद में बैठक की है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा.
OM Birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. संसद में आज विपक्षी सांसदों की बैठक हुई है, जिसमें राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए. बैठक में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही कई दलों के नेता मौजूद रहे. आज लोकसभा की शुरुआत की बहस के साथ हुई, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ संसद में बैठक की है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी आखिर क्यों नाराज हैं?

ओम बिड़ला से क्यों नाराज है विपक्ष?

  • राहुल गांधी और विपक्ष की कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है. विपक्ष का आरोप है कि राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलने नहीं दिया गया, वहीं दूसरी वजह संसद से 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित करना है.
  • इसके अलावा, विपक्ष के सांसद पीएम की चेयर के नजदीक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसको लेकर लोकसभा स्पीकर ने दावा किया था कि उन्होंने पीएम मोदी को संसद में आने के लिए मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है. विपक्ष इसका भी विरोध जता रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘कौन कहां से क्या खरीदेगा, ये बाध्यता नहीं…’, US Oil Import के सवाल पर बोले पीयूष गोयल- ये रणनीतिक फैसला

अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्या है नियम?

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कुछ नियम होते हैं, जिन्हें फॉलो कर विपक्ष आवेदन कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले विपक्ष को संसद में एक आवेदन देना हो और कम से कम 100 लोकसभा के सांसदों का हस्ताक्षर जरूरी है. इंडिया गठबंधन की अगर बात की जाए तो उसके पास 240 सांसद हैं, जो अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त हैं.

ज़रूर पढ़ें