भारत के CCTV सिस्टम से डेटा लीक? खुफिया इनपुट के बाद पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!

Solar powered Chinese cctv: देश के कई सीसीटीवी की सीधी फीड पाकिस्तान जा रही थी. इस बात का खुलासा खुफिया इनपुट मिलने के बाद हुआ है. यही वजह है कि अब सीसीटीवी को मॉडिफाई किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
mp news

सीसीटीवी कैमरा

Chinese cctv:ऑपरेशन स‍िंदूर में भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी. इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.  अब एक बार फ‍िर पाकिस्तान अपनी ट्रैकिंग क्षमता को मजबूत देने में लगा हुआ है.  इसके लिए ISI ने एक नई तरकीब अपनाई है और उसने सोलर-पावर्ड चाइनीज EseeCloud CCTV कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है.

पाकिस्तान की इस हरकत की खबर भारत को भी है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि CCTV से जुड़े इस मामले को इस साल जनवरी में BSF की ‘G ब्रांच’ ने केंद्रीय एजेंसियों के सामने उठाया था. इसमें बताया गया था कि पाकिस्तान भारत में सीसीटीवी पर काम कर रहा है. इसी के बाद पुलिस ने हाल में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी.

लाइव फीड भेजने की थी तैयारी

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना के साथ-साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. देशभर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई. जिसके तहत पंजाब तथा दिल्ली से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 09 ऐसे सोलर-पावर्ड CCTV कैमरे बरामद किए जिनमें SIM कार्ड लगे हुए थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि कि यह सीसीटीवी कैमरे ऐसी जगह पर लगाए गए थे. जहां से सारी गतिविधि पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही ऐसा इंतजाम भी किया गया था कि  लाइव वीडियो फ़ीड भेजी जा सके.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्‍ली पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे कड़ी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं. आरोपियों ने बताया कि वह पाकिस्तान में मौजूद गुर्गों के संपर्क में था. कुल मिलाकर अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 पंजाब के और 3 दिल्ली के हैं. पूछताछ में उन्‍होंने यह भी बताया कि यह वह पाकिस्‍तानी गुर्गों के इशारों पर कर रहे थे.

यह गिरोह संवेदनशील जगहों पर सोलर-पावर्ड, SIM-इनेबल्ड CCTV कैमरे लगा रहा था, ताकि वीडियो फुटेज जैसे सैनिकों की हलचल कैद की जा सके. इसके साथ ही हथियारों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके. इन आरोप‍ियों का प्लान था कि वे देश की 50 जगहों पर इस तरह के सीसीटीवी लगाएं.

अपडेट किए जा रहे देश भर के सीसीटीवी

सूत्रों के मुताबिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद दिल्ली भर में फैले सीसीटीवी कैमरों के पूरे नेटवर्क को मॉडिफाई किया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि इसमें चीनी संबंध है, यही वजह है कि अब सीसीटीवी अपडेट किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नोएडा में सैलरी-इंक्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल! की तोड़फोड़ और आगजनी, Video

ज़रूर पढ़ें