ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने वैक्सीन देना किया बंद, कंगाल हो गया पाकिस्तान! शहबाज की बढ़ी मुश्किल
शहबाज शरीफ
Pakistan: भारत के एक निर्णय से पाकिस्तान की कमर टूट गई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभी पाकिस्तान उबर नहीं पाया था कि भारत ने एक और झटका दे दिया. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को मिलने वाली सस्ते टीकों की खेप पर रोक लगा दी, जिसकी वजह से पाकिस्तान की आर्थिक हालत पूरी तरह से चरमरा गई है. यानी अब पाकिस्तान दिनों दिन कंगाल होता जा रहा है.
बता दें, पाकिस्तान में टीका नहीं बनता है, लेकिन इसके बावजूद वहां की सरकार अपने देश के नागरिकों को 13 तरह के टीके निशुल्क लगवाती है. पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल के मुताबिक भारत सस्ते दामों पर पाकिस्तान को टीका सप्लाई करता था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद टीका सप्लाई करना बंद कर दिया.
40 करोड़ डालर के टीके आयात करता है पाक
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, पाकिस्तान लगभर हर साल 40 करोड़ डालर के टीके आयात करता है, जिसमें कुल लागत का 51 प्रतिशत भार अकेले पाकिस्तान को उठाना पड़ता है, तो वहीं लगभग 49 प्रतिशत लागत भार अंतरराष्ट्रीय संगठन , जो जीएवीआइ का संचालन करता है, वो वहन करता है. जीएवीआइ के कहने पर ही भारत पाकिस्तान को सस्ते दामों पर टीका की सप्लाई करता था.
ये भी पढ़ेंः ‘मियां, तैयार हो जाओ…’, सूर्या ने किया फोन, विदेश जाने का प्लान छोड़ टीम के साथ जुड़े सिराज, फिर मचाया धमाल
पाकिस्तान में 62 लाख बच्चे हर साल होते हैं पैदा
GAVI के कहने पर ही भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों ने सस्ती और अच्छी क्वालिटी के टीके पाकिस्तान को उपलब्ध कराए, लेकिन पहलगाम हमले के बाद स्थिति बदल गई. भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और इसके बाद पाकिस्तान को भेजने वाले टीके पर बैन लगा दिया. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल करीब 62 लाख बच्चे पैदा होते हैं, जिन्हें टीका की जरूरत पड़ती है. लेकिन खपत के बराबर सप्लाई नहीं हो रही है, जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताई है.