पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, युवक ने फेंका जूता, चाकू से हमले की कोशिश का दावा
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Pappu Yadav: देश की राजधानी दिल्ली में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंक दिया. पूरी घटना उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जहां वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे. जूता फेंके जाने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके साथ ही उसके साथ हाथापाई कर दी. दावा किया गया कि युवक जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. वह चाकू लेकर प्रेस कांफ्रेंस में आया था.
पूरी घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक युवक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचा था. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है. लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं.
#WATCH | Shots of the knife the assailant was allegedly carring due to which a clash erupted while Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, was holding a press conference at his residence in Delhi. Further details awaited. https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/dwM8WTY7FO
— ANI (@ANI) August 2, 2026
पप्पू यादव के समर्थक ने क्या बताया?
पप्पू यादव ने एक दिन पहले ही संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन किया था. उसके बाद से वह सुर्खियों में हैं. पप्पू यादव इसी मामले को लेकर अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे.
पप्पू यादव के एक ने बताया कि हमारे सांसद लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं. जैसे ही उसने (हमलावर ने) पीछे से चाकू निकाला, हमने तुरंत मिलकर उसे काबू में कर लिया. अगर हमने उस समय उसे नहीं रोका होता, तो हो सकता है कि हमारे पप्पू-जी आज हमारे बीच न होते.
#WATCH | Delhi | A supporter of Independent MP from Purnea, Pappu Yadav says, "…Pappu Yadav is constantly serving the public…The moment he (attacker) pulled out a knife from behind, we immediately acted together and overpowered him. Had we not restrained him at that moment,… https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/yhbwpGvWP2
— ANI (@ANI) August 2, 2026
पप्पू यादव के खिलाफ कई जगहों पर मामला दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ भावनाएं भड़काने को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है. इसके अलावा देशभर में कई जगहों पर उनका पुतला भी फूंका गया है. यही वजह है कि वे मीडिया को संबोधित कर रहे थे कि आखिर उस दिन संसद भवन में क्या हुआ था. इसके साथ ही किस रणनीति के तहत वह यह कर रहे थे.
मेरी हत्या की कोशिश की गई- पप्पू यादव
पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की. उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम ₹51 लाख देंगे. हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है. उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
पप्पू के वकील ने क्या कहा?
पप्पू यादव के वकील ने सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली पुलिस की नाकामी सामने आती है. यह दिल्ली पुलिस की साज़िश वाली हरकत को दिखाता है कि कैसे सत्ताधारी पार्टी के साथ मिलकर वे छह बार चुने गए सांसद के ख़िलाफ़ रची जा रही साज़िश में मदद कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से हम लगातार छह बार चुने गए सांसद के ख़िलाफ़ रची जा रही साज़िश के बारे में बता रहे हैं और शिकायतें दर्ज करा रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक रूप से ट्वीट करके घोषणा की जा रही है कि जो कोई भी उनका सिर काटकर लाएगा, उसे 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. दिल्ली पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का भरोसा मिलने और कई शिकायतों के बावजूद, इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए उन्होंने सिर्फ़ कुछ पुलिसकर्मियों बस तीन या चार को ही तैनात किया.
ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे पर राहुल गांधी का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया ‘फिंगर हार्ट’ जेस्चर