पप्‍पू यादव के संसद वाले ‘नाटक’ को सपा ने बताया गलत, राम गोपाल ने बताई पूरी वजह

Pappu Yadav- Samajwadi Party:संसद में पप्‍पू यादव की तरफ से किए गए नाटक को लेकर अब सपा ने अपना अलग रुख अख्‍त‍ियार कर लिया है. राम गोपाल यादव ने इस पूरी घटना को गलत बताया है.
रामगोपाल यादव ने छोडा पप्‍पू यादव का साथ

रामगोपाल यादव ने छोडा पप्‍पू यादव का साथ

Pappu Yadav- Samajwadi Party: राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी को लेकर कई जगहों पर विरोध देखने को मिला. पिछले दिनों संसद पर‍िसर में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव ने एक शॉर्ट ड्रामा किया. इसके बाद से ही पूरे देशभर में पप्‍पू यादव के खिलाफ विरोध देखने को मिल रहा है. उस समय भले ही कांग्रेस- सपा समेत कई अन्य दल उनके साथ थे. लेकिन अब इस पूरे मामले से सपा किनारा काटती नजर आ रही है.

पप्‍पू यादव के शॉर्ट ड्रामा को समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने गलत बताया है. उन्‍होंने कहा कि यह गलत था, क्योंकि राम मंदिर में हुई चोरी से संतों का कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए, मूल रूप से यह एक गलत काम था. ऐसा नहीं होना चाहिए था.

उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार खुद ही रचनात्मक काम करने में नाकाम रहती है, तो रचनात्मक अभिव्यक्ति के उभरने की कोई गुंजाइश नहीं रहती. इसके बजाय, वे एक नैरेटिव बनाने पर ध्यान देते हैं. यह सोचते हैं कि तथ्यों को कैसे तोड़ा-मरोड़ा जाए और दोष दूसरों पर कैसे मढ़ा जाए. वे इसमें माहिर हैं.

पप्पू यादव पर रविवार को हुआ था जानलेवा हमला

पप्‍पू यादव ने जब से संसद के बाहर ड्रामा किया है. तभी से उनका विरोध देखने को मिल रहा है. अब तक उनके खिलाफ कई जगहों पर मामला दर्ज किया जा चुका है. इस पूरे मामले को रविवार को वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पहले एक युवक ने उन पर जूता फेंका. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी.

पूरी घटना को लेकर पप्‍पू यादव ने दावा किया कि युवक चाकू लेकर उनपर हमला करने आया था. उन्‍होंने युवक के पास से जब्त किया गया चाकू भी मीडिया को द‍िखाया. उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह सब दिल्‍ली पुलिस की वजह से हो रहा है.

ये भी पढ़ें:Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे, बीजेपी पीछे

ज़रूर पढ़ें