‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर होगी सख्ती! सरकार ला सकती है नया कानून, क्यों खास है मानसून सत्र
Parliament Monsoon Session 2026: केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान से जुड़ा अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है. प्रस्तावित कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम् का अपमान करता है या इसके गायन में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी. इस तरह का कानून इसलिए भी लाने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय में यह देखा गया है कि लोग वंदे मातरम का खुले आम अपमान करते हैं.
सरकार ‘प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) विधेयक, 2026’ के जरिए मौजूदा कानून में बदलाव करना चाहती है. इस संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के सम्मान को कानूनी संरक्षण देना और उसके अपमान को दंडनीय अपराध की श्रेणी में लाना है.
कहा यह भी जा रहा है कि इस विधेयक को पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है. अब इसे 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है.
कौन-कौन से विधेयक ला सकती है सरकार
इसी सत्र में सरकार जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े प्रावधानों में बदलाव तथा सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश कर सकती है. इसके अलावा भी सरकारी कई और विधेयक ला सकती है,
कहा जा रहा है कि कुल मिलाकर 7 विधयक इस बार के मानसून सत्र में लाए जाएंगे. यही वजह है कि इसको लेकर हाल ही में एनडीए की बैठक आयोजित की गई. जिसमें संसद में किस तरीके से इन विधयकों को लेकर अपनी बात रखनी है और लोगों को अपने पक्ष में लाना है. इस बारे में भी बातचीत की गई है.
सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
विपक्ष भी इस बार के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. इस बार विपक्ष के पास बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतें, NEET पेपर लीक स्कैंडल जैसे कई मुद्दे हैं. यही वजह है कि माना जा रहा है कि सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है.
ये भी पढ़ें:‘मतदाता सूची से नाम हटने का मतलब नागरिकता खत्म होना नहीं’, SIR सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी