खान सर जाएंगे जेल या फ‍िर मिलेगी बेल? कोचिंग विवाद के बीच कोर्ट का करेगा फैसला

Khan Sir Court Hearing Update: पटना के खान सर की जमानत याचिका पर आज स‍िव‍िल कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. उनके वकील ने साफ तौर पर कहा कि वह किसी भी हालत में सरेंडर नहीं करेंगे.
रोशन आनंद और खान सर

रोशन आनंद और खान सर

Patna Khan Sir Coching Attack Update: बिहार की राजधानी पटना में हुआ कोचिंग विवाद इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में एक शिक्षक रोशन आनंद इस समय जेल में बंद हैं तो वहीं दूसरे शिक्षक खान सर फरार चल रहे हैं. किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. दूसरी तरफ खान सर अग्र‍िम जमानत की कोशिश में भी लगे हुए हैं. आज यानी कि सोमवार 08 मई को वे जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं.वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे.

कोचिंग विवाद मामले में पिछले दिनों एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके बाद से ही खान सर फरार चल रहे हैं. हालांकि अभी तक पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. दूसरी ओर खान सर की शिकायत पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल में हैं.

खान सर को मिलेगी जेल या फ‍िर बेल?

खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने शुक्रवार को ही कहा था कि कानूनी प्रावधानों के अनुसार सोमवार तक उनके लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी.इस दौरान वकील ने साफ किया कि किसी भी हालत में खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. मतलब साफ है कि अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो खान सर की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो सकती हैं.

खान सर के वकील की तरफ से यह भी दावा किया गया कि गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी. जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ था. हालांकि बाद में गलत भावना के तहत FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है. जो कि गलत है.

ज्ञान बिंदु कोचिंग का प्रशासन को अल्टीमेटम

खान सर को पुलिस पिछले 4 दिनों में गिरफ्तार नहीं कर पाई है. यही वजह है कि कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पूरा विवाद खान सर की ग्लोबल क्लासेस और रोशन आनंद की ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच का है. इस मामले में रोशन आनंद जेल में बंद हैं. तो वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. मतलब साफ है कि आने वाले समय में पुलिस के लिए गिरफ्तारी बड़ी चुनौती साबित होने वाली है.

ये भी पढ़ें: खान सर पर जिन धाराओं में दर्ज हुआ केस, उनमें हो सकती है कड़ी सजा! आर्म्स एक्ट के अलावा क्‍या-क्‍या

ज़रूर पढ़ें