कुआलालंपुर पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- मलेशिया में भारतीय संगीत बहुत पॉपुलर

PM Modi in Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया दौरे पर भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं.
PM Modi Visit in Malaysia

मलेशिया में पीएम मोदी

PM Modi Visit Malaysia: मलेशिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी 2026 की पहली मलेशिया यात्रा है. मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा. उन्होंने इस दौरान पिछले साल मलेशिया नहीं पहुंच पाने का भी जिक्र किया.

मलेशिया के कुआलालंपुर में पीएम मोदी ने कहा, “पीएम अनवर इब्राहिम और मैं उनके पीएम बनने से पहले से ही दोस्त हैं. पिछले साल मैं आसियान समिट के लिए नहीं आ पाया था, लेकिन मैंने अपने दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा और जैसा वादा किया था, मैं यहां हूं. यह 2026 में मेरी पहली विदेश यात्रा है. इन त्योहारों के समय में आपके साथ आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.”

मलेशिया जीता-जागता पुल: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “मलेशिया में दुनिया में भारतीय मूल के लोगों की दूसरी सबसे बड़ी कम्युनिटी है. यह भारत और मलेशिया के दिलों को जोड़ता है. जिस प्रदर्शनी को मैंने और पीएम अनवर इब्राहिम ने देखा, वह इस कनेक्शन को बहुत खूबसूरती से दिखाती है. आप एक जीता-जागता पुल हैं जो हमें जोड़ता है.”

ये भी पढ़ेंः PoK और अक्साई चिन भारत का…ट्रेड डील में ट्रंप ने जारी किया पूरे इंडिया का नक्शा, पाकिस्तान को सीधा मैसेज

PM मोदी बोले, “मैं इस मौके पर मलेशिया में नेताजी सर्विस सेंटर और नेताजी वेलफेयर फाउंडेशन की कोशिशों को भी सलाम करता हूं. यह सच में कमाल की बात है कि आपने सदियों से भारतीय परंपराओं को बनाए रखा है. हाल ही में, मैंने ‘मन की बात’ में आपके काम के बारे में कहा था. मैंने कहा था कि मलेशिया में 500 से ज्यादा स्कूल हैं जो भारतीय भाषाओं में शिक्षा देते हैं.”

मलेशियाई दोस्तों को भारत लाने की अपील

पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से आग्रह करते हुए बोले कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा भारत की यात्रा करें. अपने साथ मलेशियाई दोस्तों को भी भारत लाएं. इससे संबंध और रिश्तों में मजबूती आएगी. हम एक-दूसरे के साझेदार दोस्त हैं.

ज़रूर पढ़ें