PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, सरकार के सामने कांग्रेस ने रखी 5 मांगें
दिल्ली में राहुल-प्रियंका ने किया प्रोटेस्ट
Congress MPs Detained By Police: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों ने धरना दिया है. इस दौरान पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में ले लिया. मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल, धरनास्थल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बातचीत की है.
कांग्रेस नेताओं ने सरकार के सामने 5 मांगें रखीं
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो
- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जांच हो
- छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग
- छात्रों के मुद्दों को सुना जाए
- संसद में गृहमंत्री अमित शाह बयान दें
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस दौरान हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है. वे छात्रों की बात नहीं सुनते.” चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिसवालों ने उठाकर बस में डाल दिया.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध… pic.twitter.com/zZQ3PwnEV0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
पीएम आवास के पास कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई नेताओं ने अपने दोनों हाथों को बांधे रखा. इसका वीडियो भी सामने आया है.
ये भी पढ़ेंः ‘पेपर लीक घोर पाप, युवाओं के भविष्य के साथ…’, NEET पर बोले PM मोदी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे पीएम मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे थे. क्योंकि देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है. सरकार ने कल छात्रों के साथ बर्बरती की, लेकिन न तो जिम्मेदारी लेना चाहती है औ न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है. सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और इस मुद्दे पर संसद में बहस होनी चाहिए.
केजरीवाल ने छात्रों से डटे रहने की अपील की
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, “मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का क्या मतलब होता है. ये सभी हमारे बच्चे हैं. बच्चों को पीटना सही नहीं है. छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं. मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे डटे रहें. सबसे बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना ही पड़ता है.”