साध्वी प्रेम बाईसा की मौत साजिश नहीं? पुलिस ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की, जानिए क्या है डेथ की वजह
साध्वी प्रेम बाईसा(File Photo)
Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान के जोधपुरी में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत जहर देने या किसी बाहरी कारण से नहीं हुई है. रिपार्ट में साध्वी के साथ किसी भी तरह के यौन शोषण की बात सामने नहीं आई है.
कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस ने 44 लोगों से पूछताछ, 106 मोबाइल की सीडीआर और 37 नमूनों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार मौत कार्डियक और फेफड़े संबंधित बीमारी से हुई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच अभी भी जारी है.
शेड्यूल एच श्रेणी का लगाया था इंजेक्शन
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने मामले में जानकारी देते हुए आगे बताया कि एसआईटी जांच में कई बड़ी चीजें सामने निकलकर आई हैं. जांच में कंपाउडर की लापरवाही भी सामने आई है. कमिश्नर ने बताया कि कंपाउडर ने साध्वी प्रेम बाईसा को शेड्यूल एच श्रेणी का इंजेक्शन लगाया था. हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस इंजेक्शन से साध्वी की मौत हुई है या नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कंपाउडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
‘भीड़ जुटाने के लिए पिता ने करवाया था पोस्ट‘
वहीं साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में उनके पिता के द्वारा की गई इंस्टाग्राम पोस्ट लेकर भी पुलिस ने जानकारी दी है. पुलिस ने साफ किया कि इस पोस्ट से मामले का कोई लेना देना नहीं है. पिता ने भीड़ जुटाने के लिए ये पोस्ट करवाई थी. इसका घटना से कोई कनेक्शन नहीं है. ये पोस्ट भावनात्मक रूप से किया गया मालूम पड़ता है.
ये भी पढे़ं: IND vs PAK: पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक होगा या नहीं? जानिए क्या था कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब