Vistaar NEWS

नहीं मिली गैस तो ढूंढा खाना पकाने का अनोखा तरीका, प्रयागराज के अमन का देशी जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान, Video

Aman Gupta Prayagraj Desi Jugaad stove

प्रयागराज के अमन गुप्ता ने खाना बनाने का अनोखा तरीका ढूढ़ निकाला.

Prayagraj News: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. भारत में भी एलपीजी गैस के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी बीच प्रयागराज के एक दुकानदार ने एलपीजी की कमी को देखते हुए अनोखा तरीका ढूढ़ निकाला है. प्रयागराज के अमन गुप्ता का यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेकार इंजन तेल से जलेबी और समोसा बना रहे हैं.

बता दें, 45 वर्षीय अमन कुमार प्रयागराज में मीरापुर के रहने वाले हैं. जो समोसा-जलेबी की दुकान चलाते हैं. एक ओर जहां पूरा देश एलपीजी को लेकर घबराया हुआ है. वहीं अमन कुमार ने अपने नए प्रयोग से सबको चौंका दिया है. उनके इस प्रयोग से लाइन लगने को तो छोड़िए, एलपीजी भी की जरूरत नहीं है. अमन ने ऐसा चूल्हा बनाया है, जिसमें ईंधन के रूप में जला मोबिल आयल का इस्तेमाल किया जाता है. यह तेल गाड़ियों से निकलता है.

कैसे किया प्रयोग, अमन कुमार ने बताया?

अमन कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस को लेकर काफी समस्या हुई. जब परेशान हुए, तो नए तरीके से चूल्हे का जुगाड़ करना पड़ा. उन्होंने बताया कि यह चूल्हा तैयार करने के लिए जला मोबिल व एयर प्रेशर मशीन का प्रयोग किया है. इससे आसानी से अपना काम कर पा रहे हैं और जलेबी-समोसा पर्याप्त मात्रा में बन रहा है. इसके साथ ही गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल गया.

ये भी पढ़ेंः ‘ससुर ने जबरन निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाई राख’, बहू बोली- फिर मुझे पूजा में बैठाया

कैसे बनाया चूल्हा?

उन्होंने बताया कि जब से गैस की समस्या हुई है. प्रतिदिन इसी चूल्हे पर जलेबी और समोसा बनाते हैं. चूल्हा को तैयार करने के लिए टर्बोचार्जर का प्रयोग किया. यह खराब निकासी वाली गैसों का उपयोग कर टरबाइन को घुमाता है, जिसकी मदद से कंप्रेसर चलता है. यहीं से हवा निकलती है, जिसकी वजह से ईंधन चल पाता है. इसी तरकीब से चूल्हा तैयार किया है. फिलहाल, अमन कुमार का यह चूल्हा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

Exit mobile version