‘ससुर ने जबरन निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाई राख’, बहू बोली- फिर मुझे पूजा में बैठाया

Kanpur News: कौतुक का परिवार कानपुर का काफी प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार है. शहर में उनकी काफी बड़ी सर्राफा की दुकान है. कौतुक की नई नवेली दुल्हन ने ससुर समेत परिवार पर आरोप लगाया है. जानें क्या कहा?
kanpur News

कानपुर में बहू ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हाई प्रोफाइल परिवार का चौकाने वाला मामला सामने आया है. नई नवेली बहू ने अपने परिवार के ऊपर ऐसा आरोप लगाया कि हर कोई हैरान रह गया. इस घटना ने न सिर्फ रिश्ते बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया. बहू ने ससुर पर आरोप लगाया कि घर पर निर्वस्त्र कर पूजा करवाई गई और मारपीट की गई. जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस भी सुनकर हैरान रह गई. हालांकि, पुलिस ने बहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए क्या है पूरा मामला?

5 करोड़ दहेज देकर हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, अभी शादी को 2 साल ही हुए थे. कानपुर का यह परिवार काफी रसूख और हाई प्रोफाइल है. लड़की के पिता ने शादी के लिए 5 करोड़ रुपए का दहेज भी दिया था. मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पहले परिवार के बीच काफी समझौते का प्रयास किया गया लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस तक पहुंच गया.

ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

शादी 6 मार्च 2024 को कानपुर के रहने वाले कौतुक मिश्रा से हुई थी. कौतुक का परिवार कानपुर का काफी प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार है. शहर में उनकी काफी बड़ी सर्राफा की दुकान है. कौतुक की नई नवेली दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद जब ससुराल गई तो सास ने आधी रात करीब 12 बजे घर में पूजा-पाठ शुरू किया और कहा गया कि इस पूजा में तु्म्हें भी शामिल होना है. जब पूजा में शामिल होने गई, तो वहां देखकर हैरान रह गई. क्योंकि वहां पर सब निर्वस्त्र होकर पूजा-पाठ कर रहे थे. जब इसका विरोध किया गया तो जबरन पति और ससुर ने मिलकर निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद ससुर ने कमरे के अंदर बंद कर बिना कपड़ों के शरीर पर राख लगाया और नग्न अवस्था में पूजा में बैठाया.

ये भी पढ़ेंः विशाखापट्टम में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसी दरिंदगी, प्रेमी बना जल्लाद, प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाला, फिर खुद पहुंचा थाने

6 धाराओं में दर्ज हुआ मामला

महिला ने बताया कि इसके बाद मारपीट भी की गई. मैंने इस घटना की जानकारी अपने मायके को दी. मायके से मेरे भाई ने मुझे अपने घर बुला लिया. इस दौरान ससुराल वाले दहेज की भी मांग करते रहे. महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ 6 धाराओं में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, मामला चाहे जो भी हो, लेकिन महिला के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसके जवाब का हर किसी को इंतजार है.

ज़रूर पढ़ें